विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में पुरानी रंजिश के चलते ई-रिक्शा चालक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:01 PM (IST)

कानपुर देहात के शिवली में पुरानी रंजिश के चलते एक ई-रिक्शा चालक रामसनेही की लाठी-रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ई-रिक्शा चालक रामसनेही की पुरानी रंजिश में हत्या।

  2. पड़ोसी परिवार ने लाठी-रॉड से हमला कर घायल किया।

  3. कानपुर देहात के शिवली में हुई वारदात, आरोपित फरार।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। शिवली में रंजिश में लाठी व रॉड से एक परिवार ने ई-रिक्शा चालक पर हमला कर दिया और हत्या कर दी। आरोपित घटना के बाद भाग निकले, उनकी तलाश चल रही है।

जुरावरपुर गांव के 30 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रामसनेही रविवार रात ई रिक्शा लेकर घर आए थे। वह घर के बाहर थे उसी समय पड़ोसी रामअवतार, उसकी पत्नी राजकुमारी, बेटा अंकुश, बेटी तन्नू, रीना व प्रिया ने लाठी, रॉड व डंडे से हमला कर दिया।

उसे मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। स्वजन रामसनेही को सीएची लेकर गए जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया।

उसे कानपुर लेकर गए जहां देररात दम तोड़ दिया। स्वजन ने बताया कि पुरानी रंजिश चल रही है, सुबह बहस हुई थी पर पता न था कि ऐसे हमला कर देंगे। इंस्पेक्टर शिवली अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया खौफनाक कदम