विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में 88 लोगों के शरीर में मानक से ज्यादा मिला क्रोमियम और 3 में मिला मरकरी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:13 AM (GMT+05:30)

कानपुर देहात के खानचंद्रपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की जांच में 88 लोगों के शरीर में क्रोमियम और 3 में मरकरी की मात्रा मानक से अधिक पाई गई है। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कानपुर देहात में 88 लोगों में अधिक क्रोमियम मिला।

  2. तीन लोगों के शरीर में मरकरी की मात्रा बढ़ी पाई गई।

  3. स्वास्थ्य विभाग प्रभावितों की गहन निगरानी कर रहा है।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। क्रोमियम प्रभावित क्षेत्र खानचंद्रपुर के पास केशव नगर में लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे और अब जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 88 के शरीर में क्रोमियम व तीन के शरीर में मानक से अधिक मरकरी पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों की निगरानी कर रहा है। वहीं इससे पूर्व 947 लोगों के शरीर में क्रोमियम मिल चुका है जबकि मरकरी 45 में पाया गया था।

खानचंद्रपुर में करीब 95 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम डंप था। एनजीटी की सख्ती दिखाने के बाद कुंभी स्थित रैम्की कंपनी को 89, 500 मीट्रिक टन व भारत आयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को 5500 मीट्रिक टन क्रोमियम उठाने की जिम्मेदारी दी गई थी। दोनों कंपनियों ने यहां से उठान कर निस्तारित कर दिया। लेकिन भूगर्भ जल दूषित होने से आज भी लोग दंश झेल रहे हैं।

मई जून में लोगों में 90 लोगों के सैंपल लिए गए थे। बजट देरी से मिलने के कारण रिपोर्ट देरी से आई। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 88 के शरीर में क्रोमियम व तीन के शरीर में मानक से अधिक मरकरी पाया गया। स्वस्थ शरीर में 1.5 माइक्रोग्राम प्रति लीटर क्रोमियम, 20 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मरकरी होना चाहिए। जिनके शरीर में मानक से अधिक क्रोमियम पहुंच जाता है उनके शरीर में खुजली, शरीर में चकत्ते, दांतों का पीला होना और मसूड़ों में सूजन आदि जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। लिवर पर भी असर पड़ने लगता है।

इसी तरह मरकरी की मात्रा अधिक होने पर क्रिटनिन बढ़ने लगता है। इसके चलते प्रभावित क्षेत्र के लोगों की एलएफटी, केएफटी जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल किसी में गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। जो लोग मिले हैं उनमें 1.8 में 20 माइक्रोग्राम प्रति लीटर से अधिक क्रोमियम पाया गया है। वहीं मरकरी 21 से 28 के बीच पाया गया है। सीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि सभी पर निगरानी विभाग की टीम कर रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- सपा आ गई तो बिजली, राशन व पानी सब बंद हो जाएगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।