विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में ब्रांडेड नमकीन के पैकेट में निकला मरा चूहा, खाद्य विभाग की जांच शुरू

Published: Sat, 22 Aug 2026 11:50 AM (IST)

कानपुर देहात के राजपुर में एक ग्राहक को नमकीन के पैकेट में मरा चूहा मिला, जिसका वीडियो बनाकर उसने कार्रवाई की मांग की है।

HighLights

  1. कानपुर देहात में नमकीन के पैकेट में मरा चूहा मिला

  2. ग्राहक ने घटना का वीडियो बनाकर कार्रवाई की मांग की

  3. खाद्य विभाग ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात राजपुर में एक किराना की दुकान से खरीदे गए नमकीन के पैकेट में मरा चूहा निकला। ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।

राजपुर की नई बस्ती निवासी जावेद खां ने बताया कि मुगल सड़क किनारे एक दुकान से बच्चों के लिए एक कंपनी की नमकीन का 80 रुपये वाला पैकेट खरीदा। उसे खोला गया तो उसमें मरा चूहा निकला। इस पर उनके होश उड़ गए।

दुकानदार से कहा तो उसने उन पर ही उसे डालने का आरोप लगाया जिससे रकम न देनी पड़े। जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए वीडियो प्रसारित कर दिया है।

लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग और गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि इस तरह की लापरवाही से उपभोक्ताओं की जान जोखिम में न पड़े। सहायक आयुक्त खाद्य रामऔतार सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है जांच की जा रही। नोटिस देकर जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 50 करोड़ से अधिक वार्षिक टर्नओवर पर जारी होगा सेंट्रल लाइसेंस, खाद्य विभाग ने जानकारी

यह भी पढ़ें- ब्लिंकिट के सूजी पैकेट में रेंगते मिले कीड़े, खाद्य विभाग की छापेमारी से मची सनसनी