दिल्ली सड़क हादसे में कानपुर देहात के दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मातम का माहौल
दक्षिणी दिल्ली सड़क हादसे में कानपुर देहात के दो चचेरे भाई प्रवीण और अनूप की मौत हो गई। वे सेफ ...और पढ़ें
-1789929463197_m.webp)
HighLights
दक्षिणी दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक से हुआ हादसा।
कानपुर देहात के दो चचेरे भाइयों की हुई मौत।
मृतक सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारी थे।
संवाद सहयोगी, कल्याणपुर। दक्षिणी दिल्ली सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार कर्मचारियों में दो मूलरूप से कानपुर देहात के चचेरे भाई थे। वर्तमान में उनके कुछ स्वजन कानपुर के कल्याणपुर में रहते हैं। घटना की जानकारी पाकर स्वजन दिल्ली रवाना हो गए। स्वजन के मुताबिक वह दो माह पहले ही कानपुर घूमने आए थे और शुक्रवार को आखिरी बार एक से बात भी हुई थी।
दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार में भोर पहर तेज रफ्तार ट्रक ने क्रेन और आटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसी कैमरे लगा रहे चार कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। इसमें दिवंगत कर्मचारियों में दो कानपुर के कल्याणपुर निवासी निवासी चचेरे भाई 35 वर्षीय प्रवीण और 26 वर्षीय अनूप थे।
जबकि एक चचेरा भाई तुषार उर्फ आकाश भी बुरी तरह से घायल हुआ है। प्रवीण के भाई बृजेश ने बताया कि वह लोग मूलरूप कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के सराय गढ़वा के रहने वाले है,वर्तमान में पिता अशोक दिवाकर वही रहकर खेती करते है जबकि वह कल्याणपुर में रहते है।
छोटा भाई प्रवीण और चचेरे भाई अनूप और आकाश कई वर्ष पहले दिल्ली चले गए थे। प्रवीण वही संगम विहार में पत्नी मिथलेश ,बेटी आर्या और बेटे पार्थ के साथ रहने लगे थे। वह ट्रैफिक विभाग में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसी कैमरे लगाने का काम करते थे।
उन्होंने सिसकते हुए बताया कि भाई से परसो ही बात हुई थी,उसने परिवार का हाल चाल और पिता की तबियत को लेकर पूछा था।सुबह उन्हें जानकारी तो वह परिवार के साथ दिल्ली आए है।भाई प्रवीण के साथ चचेरे भाई अनूप भी हमे छोड़कर चला गया।जबकि एक चचेरा भाई आकाश अपोलो में भर्ती है।
