प्रदेश में जंगलराज हो चुका कायम : अजय कुमार लल्लू
संवाद सूत्र रूरा (कानपुर देहात) उत्तर प्रदेश के हर जिले में अपराध चरम सीमा पर है। उन्ना
संवाद सूत्र, रूरा (कानपुर देहात) : उत्तर प्रदेश के हर जिले में अपराध चरम सीमा पर है। उन्नाव हो या कानपुर देहात बेटियों को न्याय मिलने से पहले ही दरिदे हैवानियत कर रहे और सरकार व पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहता है। पूरे प्रदेश में जंगलराज चल रहा। यह बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। उन्होंने रविवार को पीड़िता के स्वजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारी निरंकुश है और महिला उत्पीड़न के मामले में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि ऐसी कौन सी स्थिति रही कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद कोई नहीं आया। मौजूदा स्थिति को देखते हुए वर्तमान सरकार को बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी बेहद सख्ती और मजबूती के साथ महिला उत्पीड़न के मामले में सड़क पर उतरेगी और न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने जिलाध्यक्ष नरेश कटियार को निर्देश दिए कि प्रतिदिन पीड़िता के स्वजनों का हालचाल लेंगे व हरसंभव मदद करेंगे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री योगेश दीक्षित, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, पूर्व सांसद राजाराम पाल, करिश्मा ठाकुर, दिलीप सिंह, शिवम गुप्ता, सरिता दोहरे, ऊषारानी व चरण सिंह मौजूद रहे।