शोभन आश्रम से चोरी में ग्रामीणों से पूछताछ
संवादसूत्र शिवली (कानपुर देहात) शोभन आश्रम के सात मंदिरों में चोरी के मामले में आसपास के कई ग्रामीण रडार पर हैं। आश्रम से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की गई। तीसरे दिन भी आश्रम प्रबंधन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार देर रात चोरों ने आश्रम के सात मंदिरों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व मूर्तियां चोरी कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आश्रम से जुड़े लोगों से घटना की रात उनकी लोकेशन कब घटना पता चली व किसी पर कोई शक आदि सवाल पूछे गए। इसके अलावा पुलिस ने आसपास गांव के कई लोगों को चिह्नित किया है जो पहले चोरियों में शामिल रहे है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिर हैंडपंप चोरी करने वाले युवकों को क्यों छोड़ा गया। कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि आश्रम प्रबंधन की ओर से घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
संवादसूत्र, शिवली (कानपुर देहात) : शोभन आश्रम के सात मंदिरों में चोरी के मामले में आसपास के कई ग्रामीण रडार पर हैं। आश्रम से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की गई। तीसरे दिन भी आश्रम प्रबंधन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शुक्रवार देर रात चोरों ने आश्रम के सात मंदिरों के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व मूर्तियां चोरी कर ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आश्रम से जुड़े लोगों से घटना की रात उनकी लोकेशन, कब घटना पता चली व किसी पर कोई शक आदि सवाल पूछे गए। इसके अलावा पुलिस ने आसपास गांव के कई लोगों को चिह्नित किया है जो पहले चोरियों में शामिल रहे है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि आखिर हैंडपंप चोरी करने वाले युवकों को क्यों छोड़ा गया। कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि आश्रम प्रबंधन की ओर से घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने बिना तहरीर के ही जांच शुरू कर दी है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।