वेट लि¨फ्टग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया जज्बा
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि लेने से स्वस्थ शरीर का विकास होता ह
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : पढ़ाई के साथ खेलकूद में रुचि लेने से स्वस्थ शरीर का विकास होता है। साथ ही छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भागेदारी कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं।
शुक्रवार को वेट लि¨फ्टग प्रतियोगिता के दौरान प्रधानाचार्य विश्वकर्मा शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
आरपीएस कॉलेज में वेट लि¨फ्टग प्रतियोगिता असालतगंज में जनता इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुरुआती दौर में 58 किलो वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें एक झटके में काजल अवस्थी वजन उठा कर प्रथम स्थान पाया। जबकि 52 किलो वर्ग में महिमा यादव अव्वल रही। वहीं 52 किलो भार वर्ग में दीपांशी ने द्वितीय तथा नित्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 52 किलो भार वर्ग में जयवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भार वर्ग की छात्राओं की प्रतियोगिता में काजल अवस्थी प्रथम, दिव्या तिवारी द्वितीय और साक्षी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की 48 किलोग्राम वर्ग प्रतियोगिता में विपिन कुमार ने प्रथम देवेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर योग शिक्षक जीतू त्रिपाठी, डीपी शुक्ला, अजय पाल यादव महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राज कुमार श्रीवास्तव, उत्तम कुमार आदि लोग मौजूद थे।