Move to Jagran APP

इलेक्शन बाइक : चुनाव के समय ही नेतन याद करत हैं, सोची के ही दीहैं वोट

मेहरबान खान मूसानगर नामांकन की प्रक्रिया जोर शोर से शुरू हो चुकी है और गांव में ह

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 05:41 PM (IST)
इलेक्शन बाइक : चुनाव के समय ही नेतन याद करत हैं, सोची के ही दीहैं वोट

मेहरबान खान, मूसानगर :

loksabha election banner

नामांकन की प्रक्रिया जोर शोर से शुरू हो चुकी है और गांव में हर व्यक्ति की अपनी अपनी पसंद है, लेकिन विकास करने वाले प्रत्याशी को वोट देने की बात सभी कह रहे हैं और इसमें सभी की राय भी एक ही है।

देवराहट जिला पंचायत की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। मूसानगर नगर पंचायत होने से यहां का कृपालपुर गांव अब देवराहट जिला पंचायत क्षेत्र में सम्मिलत है। इस गांव में आने पर मुन्नू के दरवाजे लोग बड़े इत्मीनान से जमीन में बैठकर चुनावी चर्चा में मशगूल मिले। यहां बैठे किसान नारायण ने बताया कि विकास तो कौनो करावत नाही, पिछली बार चार आना का काम गांव में कौना नाही करावौ है। अबकी नई सीट जिला पंचायत की है देखो जाए कि कौन प्रत्याशी ईमानदार व काम कराबै वाला आवत है। वहीं पर तंबाकू रगड़ रहे सियाराम तपाक से बोले कि भइया जीतै के बाद कौनो झांकै नाही आवो कि गांव मा का होई रहा। अबकी बारी बातन में नाही उलझिहैं जो विश्वसनीय दीखै ओकेर ही वोट दीहैं। यहीं बैठे युवा नीलू बोले कि अबकी सबै लोग विकास करावै वाले प्रत्याशी जोन शिक्षितो होवे ओकेर वोट दीन जाहे। शिक्षित होवे वाला चेहरा देखी के विकास नाही कीहै बल्कि समानभाव से काम कीहै। यहीं बैठीं सुमित्रा बोल पड़ी कि जीते के बाद कौना दिखाई नाही परत है जो सुख दुख में साथी रहय अबकी ऊहें पहली पसंद बने। यहां से आगे बढ़े तो हलिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर किसान मुन्नी व नाहर सिंह मिल गए, पूछने पर बोले कि विकास जो करावै और अपने बाती पे पक्का रहय ओकेर ही वोट अबकी हम दीहै। जात-पात के चक्कर में हम सबै नाही बल्कि विकास के खातिर सही आदमी का चुनिहैं।

यहां घूमी बाइक

हलिया, नयापुरवा, क्यौटरा व चपरघटा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.