विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत, CCTV में कैद हुई घटना

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:59 AM (IST)

कानपुर देहात के अकबरपुर में एक सांड के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग रामजीवन की मौत हो गई। बुजुर्ग ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. कानपुर देहात में सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत।

  2. बुजुर्ग ने लाठी से सांड को भगाया, फिर हुआ हमला।

  3. घटना सीसीटीवी में कैद, आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। अकबरपुर के सदर बाजार में मंगलवार शाम को चबूतरे पर बैठे सांड को लाठी से भगाने के दौरान उसने बुजुर्ग 75 वर्षीय रामजीवन को सींग से उठाकर पटक दिया।

उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर मवेशियों का संरक्षण किया गया होता तो शायद यह घटना न होती।

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग चबूतरे पर बैठे हैं, वहां से गुजर रहे सांड को उन्होंने लाठी मारी। जिससे सांड गुस्से में आ गया और उसने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। 

जिले में दिनों-दिन सांड के हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शहर के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी आवारा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाया जाए, ताकि लोगों में ऐसे हमलों का डर खत्म हो। 

यह भी पढ़ें- कानपुर देहात मेडिकल कालेज में लाइन में लगे पूर्व सांसद से अभद्रता, बहस का वीडियो वायरल