Move to Jagran APP

नालियां जाम, गलियों में कूड़ा राज

संवाद सहयोगी भोगनीपुर: नगर पंचायत की पानी की टंकी तो है, कनेक्शन भी हैं। पर लोगों के घ

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 06:12 PM (IST)
नालियां जाम, गलियों में कूड़ा राज
नालियां जाम, गलियों में कूड़ा राज

संवाद सहयोगी भोगनीपुर: नगर पंचायत की पानी की टंकी तो है, कनेक्शन भी हैं। पर लोगों के घरों के अंदर तक पानी नहीं पहुंच पाता है। घरों के बाहर अधिकांश उपभोक्ता नाली के किनारे पाइप लगा कर पानी भरते हैं। बिजली की हालत भी जस की तस बनी हुई है। नगर में सफाई को लेकर कर्मचारी तो हैं पर उनकी मनमानी के कारण चारो तरफ गंदगी फैली रहती है।

loksabha election banner

अमरौधा नगर पंचायत के बाजार वार्ड में तीन सफाई कर्मचारी हैं। आबादी अधिक होने के कारण एक मोहल्ले में प्रतिदिन कर्मचारी नहीं पहुंच पाते। चार-पांच दिन के अंतर में सफाई होने से नालियां और गली कूड़े से पट जाती हैं। लोगों को इसी गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है। तीन कर्मचारियों में राजकुमार, वीरू और मनोज हैं। घरों में पानी के कनेक्शन होने के बाद भी मजबूरी में लोगों को घर के बाहर नीचे नाली के पास एक पाइप लगा पड़ रहा है। वहीं से पानी भर कर अंदर लाते हैं। वहीं मोहल्ले में सफाई कर्मचारियों की मनमानी के कारण कई स्थानों पर कूड़ा के ढेर लगे हुए हैं। जबकि कूड़ा डंप के लिए दूर एक स्थान तय है।

इंसेट) बाजार वार्ड नंबर आठ

- वार्ड संख्या: 08

- वार्ड सभासद: जुलेखा बेगम।

- वार्ड में मतदाता: 850

- जनसंख्या: करीब 3000

- सफाई कर्मचारी : 03

क्या कहते हैं लोग

- घरों से निकला गंदा पानी नाली जाम होने के कारण गली में भरने लगता है, कई बार निकलने में लोग गिर भी जाते हैं, गंदगी के कारण सांस लेना कठिन हो जाता है। कूड़ा यदि रोज का रोज उठता रहे तो इतनी समस्या नहीं आए। कई बार इसकी शिकायत की लेकिन हम लोगों की समस्या सुनी नहीं जाती है। लक्ष्मीकांत पुरवार। - वार्ड बड़ा है, यहां बाजार भी लगती है। उसे देखते हुए सुविधाएं कुछ नहीं हैं। पीने के लिए पानी की बहुत समस्या हो जाती है। नाली के पास टोटी लगा कर उसी गंदगी के बीच पानी भरते हैं। वैसे पूरे नगर में दस हैंडपंप हैं लेकिन इनकी संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए, या फिर नलकूप लगाया जाए। महबूब सरवर। नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा लेकिन पैसा न आने की बात कहती हैं, उनता कहना है कि शासन से पैसा नहीं मिल रहा है, इसलिए दिक्कत आ रही है, अपनी तरफ से प्रस्ताव बना कर दिया है।

- ,जुलेखा बेगम, वार्ड सभासद। दैनिक जागरण के सुझाव :

- सफाई कर्मचारियों की संख्या करीब दस की जानी चाहिए।

- नालियों को पूरी तरह साफ किया जाए, जहां नाली खुली हैं वहां बंद हों।

- जो खराब हैंडपंप हैं उन्हें सही करा दिया जाए तो समस्या दूर हो सकती है।

- मोहल्ले में दो नलकूप और लगाने की आवश्यकता है।

- पानी यदि प्रेशर से आए तो घरों में अंदर तक सप्लाई आसानी से पहुंच सकती है। - वार्ड नंबर आठ बाजार में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, वैसे हाल ही में चार्ज लिया है इसलिए बहुत सारी समस्याओं से वाकिफ नहीं हैं, इन्हीं पता कर जल्द ही दूर कराने की कोशिश करते हैं। पंकज ¨सह , ईओ अमरौधा नगर पंचायत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.