Move to Jagran APP

पुलिस लाइंस में हास्टल निर्माण की धीमी गति पर डीएम नाराज

जागरण संवाददाता कानपुर देहात पुलिस लाइंस में हास्टल निर्माण की धीमी गति देख डीएम ने कार्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 05:12 PM (IST)
पुलिस लाइंस में हास्टल निर्माण की धीमी गति पर डीएम नाराज

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : पुलिस लाइंस में हास्टल निर्माण की धीमी गति देख डीएम ने कार्यदायी संस्था से नाराजगी जताई। यहां पर शौचालय उन्हें गंदा मिला। जल्द सुधार न होने पर कार्रवाई की बात कही।

loksabha election banner

शनिवार को डीएम जेपी सिंह ने हास्टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि इस परियोजना के निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड निर्माण इकाई कानपुर कर रही। यह परियोजना 50 लाख रुपये से अधिक की थी और 31 मार्च 2022 तक इसका काम पूरा होना है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में धीमी गति व मजदूरों के रहने हेतु सही व्यवस्था व शौचालय गंदा पाए जाने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में प्रगति लाएं। मानक के हिसाब से मजदूरों के रहने की व्यवस्था करें। वह दोबारा निरीक्षण करने आएंगे तब तक सभी व्यवस्था दुरुस्त रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.