दुर्घटना में उपनिदेशक उद्यान कानपुर मंडल घायल
जागरण संवाददाता कानपुर देहात विकास भवन से जा रहे उपनिदेशक उद्यान कानपुर मंडल की का
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: विकास भवन से जा रहे उपनिदेशक उद्यान कानपुर मंडल की कार में बारा ओवरब्रिज के ऊपर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उपनिदेशक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कानपुर मंडल के उपनिदेशक उद्यान घनश्याम यादव के पास कानपुर देहात जिला उद्यान अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार है। शनिवार को वह विभागीय कार्य के चलते विकास भवन आए थे। दोपहर में वह कार से कानपुर जा रहे थे। तभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा ओवरब्रिज के ऊपर कानपुर-झांसी हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैन ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उपनिदेशक घायल हो गए। जबकि उनका चालक मामूली रूप से चुटहिल हो गया। दुर्घटना की सूचना उपनिदेशक कृषि विनोद कुमार यादव, प्रभारी डीएचओ रविचंद्र जैसवार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल उपनिदेशक उद्यान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के बाद उपनिदेशक उद्यान वापस कानपुर चले गए। वहीं वैन को बारा चौकी ले जाया गया। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। दोनो पक्षों में समझौता हो गया है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।