विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-हावड़ा रूट पर कानपुर देहात में ट्रैक पर क्रैक, 1 घंटे 25 मिनट प्रभावित रहा ट्रेनों का संचालन

Published: Sun, 13 Sep 2026 04:34 PM (IST)

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर कानपुर देहात के झींझक में पटरी चटकने से रेल यातायात 1 घंटे 25 मिनट तक प्रभावित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर कानपुर देहात में पटरी चटक गई

  2. डाउन लाइन पर रेल यातायात 1 घंटे 25 मिनट तक प्रभावित

  3. रेलकर्मियों ने तेजी से मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन सामान्य किया

संवाद सहयोगी, झींझक(कानपुर)। दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर रविवार को खम्हैला गांव के सामने डाउन लाइन की पटरी चटकने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। रेलकर्मियों ने तेजी के साथ मरम्मत कार्य शुरू कराया। इस दौरान डाउन लाइन पर करीब एक घंटे 25 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रविवार सुबह करीब 10:45 बजे खम्हैला गांव के सामने डाउन लाइन की पटरी चटक गई। रेलकर्मियों को इसकी जानकारी होने पर पहुंची। कर्मचारियों ने चटकी पटरी का निरीक्षण करने के बाद तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। सुरक्षा को देखते हुए डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। पटरी में खराबी के कारण झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर करीब 20 मिनट तक टूंडला-कानपुर मेमू खड़ी रही।

वहीं जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भी मुख्य लाइन पर रोकना पड़ा। ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। करीब 12 बजे पटरी की मरम्मत पूरी होने के बाद डाउन लाइन पर रेल यातायात सुचारु कराया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। यातायात निरीक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि पटरी चटकने की सूचना पर तेजी से काम कराया गया, जिससे संचालन शुरू हो सका।

यह भी पढ़ें- चीखता रहा पिता, गिड़गिड़ाती रही मां... सीमांचल ट्रेन से गिरे 9 महीने के मासूम का 23 घंटे बाद मिला शव