डग्गामार वाहन चालकों के हौसले बुलंद
संवाद सूत्र रूरा: कस्बा व आसपास के प्रमुख सड़क मार्गों पर क्षमता से अधिक सवारी लादे बेधड़क चल
संवाद सूत्र रूरा: कस्बा व आसपास के प्रमुख सड़क मार्गों पर क्षमता से अधिक सवारी लादे बेधड़क चल रहे डग्गामार वाहन लोगों की जान जोखिम में डाल कर सफर करा रहे हैं। यह वाहन हादसों की वजह भी बने हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार लोगों द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने से वाहन संचालकों के हौसले बुलंद हैं।
वर्तमान समय में कस्बा की प्रमुख सड़कों के अलावा झींझक, शिवली, बनीपारा, डेरापुर सहित अन्य सड़क मार्गों पर सुबह होते ही ऑटो, टेंपो में क्षमता से अधिक सवारियां बैठालने के साथ पीछे स्टैंड पर भी कई सवारियां लटका कर बेतरतीब ढंग से फर्राटा भरते हैं। ऐसी स्थित में जरा सा अनियंत्रित होने पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। छत्रपाल ¨सह, महेंद्र प्रताप, शत्रुघ्न ¨सह, आशीष, बउआ आदि लोगों ने बताया कि टेंपो स्टैंड से ही भूसे की तरह ठूस कर सवारियां बैठाते हैं। यहां तक कि ड्राइवर आने अगल बगल में लटकाकर सवरियां बैठाते हैं। जिससे ऑटो टेंपो चलाने में भारी असुविधा होती है तथा भीड़ भाड़ में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा वाहन चे¨कग अभियान केवल दोपहिया वाहनों तक सीमित रहता है। जिससे यह लोग बेलगाम हो गये हैं। पुलिस के सामने ही मन मर्जी करते हैं। एसओ भूपेंद्र राठी ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले डग्गामार वाहनों की चे¨कग कर चालान काटे जाएंगे।