यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण शुरू, लोगों में खुशी
संवाद सूत्र मुंगीसापुर कस्बा मुंगीसापुर में कानपुर बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण

संवाद सूत्र, मुंगीसापुर : कस्बा मुंगीसापुर में कानपुर बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है। निर्माण पूरा होने पर लोगों को लाभ मिलेगा और इससे लोग खुश हैं।
कस्बा मुंगीसापुर स्थित बस स्टैंड पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कानपुर, अकबरपुर सहित अन्य स्थानों पर जाने के लिए सुबह भीड़ लग जाती है। अपने गंतव्य को जाने के लिए यात्रियों को घंटों खड़े रहकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मौसम चुनौती होता है। समस्या के चलते लोगों ने प्रतीक्षालय का निर्माण कराने की मांग की थी। शुक्रवार को निर्माण इकाई संस्था ने संज्ञान ले निर्माण शुरू करा दिया गया है। कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि तेजी से काम किया जाएगा, जिससे यह पूरा हो। निर्माण संस्था के सीपीएम यूसी मिश्रा ने बताया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा, जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों को इसका लाभ मिल सके।