Move to Jagran APP

प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी कराएंगे ताकत का अहसास

- महोबा में प्रियंका गांधी की रैली के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी - जिलाध्यक्ष के

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 08:32 PM (IST)
प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी कराएंगे ताकत का अहसास
प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी कराएंगे ताकत का अहसास

- महोबा में प्रियंका गांधी की रैली के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

loksabha election banner

- जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 150 वाहनों से तीन हजार लोग यात्रा में होंगे शामिल

जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा में जिले से तीन हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। इसके लिए जिले के सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी विधान सभा चुनाव को लेकर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। महोबा पहुंचने के लिए जिले के ग्रामीण व कस्बा क्षेत्र में 150 से अधिक वाहन लगाने की योजना बनाई गई है।

महोबा में 27 नवंबर को प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर जिले में विधानसभावार पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव एसएन पटेल, उत्तर प्रदेश के महासचिव अंशू तिवारी, प्रदेश सचिव अंबरीश सिंह गौर सहित अन्य नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने कहा कि महोबा बुंदेलखंड में पहली बार कांग्रेस की ओर से बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की सभी क्षेत्रों से पड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से चुनावी समर में ताकत का अहसास कराया जाएगा। इसके साथ ही मौजूदा सरकार की किसान व आमजन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। इसके लिए जिले की चारों विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ ही संभावित प्रत्याशियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि के ग्रामीण व कस्बा क्षेत्र में बस, कार, लोडर सहित 150 से अधिक वाहनों को भेजा जाएगा, जिनसे तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.