Move to Jagran APP

घर-घर बाजी बधाई, जन्मे राम लला..

संवाद सहयोगी रसूलाबाद भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी.. के साथ शनिवार की द

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 07:36 PM (IST)
घर-घर बाजी बधाई, जन्मे राम लला..
घर-घर बाजी बधाई, जन्मे राम लला..

संवाद सहयोगी, रसूलाबाद: भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी.. के साथ शनिवार की दोपहर 12 बजते ही क्षेत्र के सभी देव स्थान एवं घरों मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। शंख व घंटा घड़ियाल के स्वर गूंज उठे।

loksabha election banner

शनिवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के अवसर पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। कस्बा के मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन भी हुए। दोपहर के बारह बजते ही जय श्री राम, भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि मन हारी अछ्वुत रूप निहारी.. स्तुति के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया। क्षेत्र की आस्था के प्रतीक श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर, मलखानपुर राम मंदिर, काली देवी मंदिर कहिजरी द्रोणेश्वर महादेव मंदिर असालतगंज, तिस्ती, कठारा, लालू आदि स्थानों पर धूमधाम के साथ राम भक्तों द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही नवरात्र का व्रत कर रहे देवी भक्तों ने हवन पूजन के साथ कन्याओं को भोजन करा कर उन्हें यथासंभव दान दक्षिणा भी दिया। राम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान धर्मगढ़ बाबा मंदिर में पूर्व चेयरमैन रामू गुप्ता, रामकिशोर मिश्रा , अजय मिश्रा, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ,अतुल त्रिपाठी, अनुज आदि एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.