Move to Jagran APP

अकबरपुर में विवाद पर चले ईंट पत्थर

जासं कानपुर देहात अकबरपुर कस्बे के गांधीनगर में गुरुवार को कुछ लोगों ने विवाद के बा

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:50 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:50 PM (IST)
अकबरपुर में विवाद पर चले ईंट पत्थर
अकबरपुर में विवाद पर चले ईंट पत्थर

जासं, कानपुर देहात : अकबरपुर कस्बे के गांधीनगर में गुरुवार को कुछ लोगों ने विवाद के बाद एक घर का कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पथराव से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

गांधीनगर में बुधवार रात केवल ¨सह व इशाक के बीच विवाद हो गया था। गुरुवार सुबह इसी को लेकर इशाक ने साथी व परिवारियों संग केवल ¨सह के घर पहुंच कर विवाद कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया तो अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग घरों में दुबक गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो महिला थाना एसओ दुर्गाधीमान मौके पर पहुंच गई। अकबरपुर थाने से दारोगा अमित शुक्ल पुलिस बल के साथ पहुंचे तो कई उपद्रवी भाग गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। रानी देवी पत्नी केवल ¨सह ने पुलिस को बताया कि इशाक, तरौवा, पनुवा ने जीतू, व बृजेश आदि संग घर में रखा बिजली का सामान, टीवी, वा¨शग मशीन आदि क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने सभी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ल ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपितों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.