स्वच्छता में धब्बा, सड़क किनारे फेंक रहे गंदगी
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: नगर निकायों में साफ सफाई पर जोर है। बावजूद इसके अकबर
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: नगर निकायों में साफ सफाई पर जोर है। बावजूद इसके अकबरपुर नगर निकाय में रूरा रोड पर गंदगी एकत्र की जा रही है। सड़ांध उठने से राहगीरों को परेशानी हो रही है।
नगर निकायों को भी अब स्वच्छता ग्रे¨डग के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल किया गया है। नगर निकायों में ठोस कचरा निस्तारण के प्रबंध हों इस पर जोर है। इधर आबादी की साफ सफाई व घरों से निकलने वाला ठोस कूड़ा निस्तारण के प्रति नगर निकाय प्रशासन गंभीर नजर नहीं आते हैं। हालात ये हैं कि सड़क के किनारे कूड़ा डंप से निजात नहीं मिल सकी है। इससे उठने वाली सड़ांध से राहगीरों को परेशानी होती है। खुले में पड़े कूड़े में मवेशी खाना तलाशते हैं। कई बार सड़ी गली वस्तुएं या पॉलीथिन बैग में बंद कर फेंकी गई सामग्री खाने से मवेशी बीमार हो रहे हैं। मुख्यालय की अकबरपुर नगर पंचायत में ठोस कूड़ा निस्तारण में सफाई कर्मी लापरवाही कर रहे हैं। इधर जिम्मेदारों की अनदेखी से स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है। निकाय में ठोस कूड़ा निस्तारण के लिए नसरतपुर मुंचरा में डंप है। देखने में आया है कि सफाई कर्मी डंप तक कूड़ा ले जाने की कामचोरी कर रूरा रोड पर खड्ड में कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे नगर निकाय में घुसते ही लोगों को सड़ांध का सामना करना पड़ता है। वहीं नगर की स्वच्छ छवि भी धूमिल हो रही है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे कूड़ा डंप की पड़ताल कराई जा रही है। सफाई कर्मियों को डंप स्थल पर ही कूड़ा एकत्र करने को कहा गया है। ईओ को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई होगी।