938 हेक्टेयर भूमि में लहलहाएगी हरियाली
जागरण संवाददाता कानपुर देहात हरियाली है तो जीवन है। इसको लेकर पर्यावरण बचाने और ह
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात: हरियाली है तो जीवन है। इसको लेकर पर्यावरण बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास तेज किए गए हैं। वन विभाग ने लक्ष्य से 1.66 लाख अधिक पौधे लगाने की तैयारी की है। इसके लिए गड्ढे तैयार करा लिए गए हैं। मानसून आने पर पौधे उपलब्ध हों इसके लिए नर्सरी में 38.88 लाख पौधे तैयार की गई है।
इस वर्ष मानसून आने पर जुलाई में जिले की 938 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य है। वन विभाग ने लक्षित भूमि पर अग्रिम मृदा कार्य पूर्ण करा लिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो वन विभाग चार रेंज में 89 स्थलों पर 14.14 लाख पौधे लगाएगा जो लक्ष्य 12.48 लाख से लगभग 1.66 लाख अधिक है। पौधरोपण के लिए प्रस्तावित स्थलों पर गड्ढा खोदाई कार्य पूरा करा लिया गया है। अब गड्ढ़ों में जिप्सम व अन्य पोषक तत्व का मिश्रण भरा जा रहा है। पौधरोपण लक्ष्य पूरा हो और इसके लिए पौधे उपलब्ध हो इसको लेकर इस बार 5 नई पौधशालाएं संचालित की गई है। इस प्रकार अब वन विभाग की 14 नर्सरी संचालित हैं। पौधशाला में पुरानी 5.09 लाख पौध उपलब्ध है। जबकि इस बार वन कर्मियों ने 33.79 लाख नई पौध तैयार की है। मौजूदा समय में कुल 38.88 लाख पौधे पौधशालाओं में रोपण के लिए उपलब्ध है।शासन स्तर से जिले में कुल 29,64,898 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसमें अन्य विभागों को 17.15 लाख पौधे लगाने हैं। हरियाली बढ़ाने के लिए लक्ष्य से अधिक पौधरोपण की मंशा से काम किया जा रहा है। वन विभाग की नर्सरी में पौधे उपलब्ध है। अग्रिम मृदा कार्य भी पूरा है। मानसून आने पर स्थलवार पौधे पहुंचाकर पौधरोपण किया जाएगा।
डॉ. ललित कुमार गिरि, डीएफओ कानपुर देहात बीज बुआन से मिलेगी 4.26 लाख पौधे
वन विभाग बीज बुआन से हरियाली बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए चिह्नित स्थलों पर क्यारियां तैयार की गई है। डीएफओ ने बताया कि बारिश शुरू होने पर पहले से बनाई गई क्यारियों में बीज बुआन की जाएगी। उगने वाले पौधों को नुकसान न हो इसके लिए कच्चे बांध बनाए गए हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप