विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bikru Kand : फर्जी सिम मामले में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर आरोप तय

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Mon, 27 Feb 2023 09:14 PM (IST)

खुशी दुबे के घटना के समय नाबालिग होने के कारण फर्जी सिम मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल ...और पढ़ें

Bikru Kand : फर्जी सिम मामले में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर आरोप तय
Bikru Kand : फर्जी सिम मामले में विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर आरोप तय

कानपुर देहात, जागरण ऑनलाइन टीम : बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद मुठभेड़ में मारे जा चुके विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे व अन्य आरोपितों पर फर्जी सिम मामले में अदालत ने आरोप तय कर दिए हैं और अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि नियत की है।

सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी मारे गए थे

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की आधी रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके गिरोह ने फायरिंग कर दी थी। घटना में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी बलिदान हो गए थे। एसआइटी जांच में पता चला था कि विकास दुबे, उसके घरवाले और गिरोह के लोग फर्जी दस्तावेजों से जारी कराए गए सिम प्रयोग करते थे।

मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में विचाराधीन

एसआइटी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इस पर विकास दुबे की पत्नी रिचा, उसके भाई दीपू उर्फ दीपक दुबे व अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे सहित अन्य आरोपितों पर फर्जी दस्तावेज से सिम लेने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में विचाराधीन है।

आरोपित खुशी दुबे के घटना के समय नाबालिग होने के कारण फर्जी सिम मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता शशि भूषण सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान आरोपित रिचा, दीपू उर्फ दीपक दुबे सहित अन्य आरोपितों पर आरोप तय किए गए हैं।