वृद्धाश्रम में हुआ जागरुकता कार्यक्रम
जागरण संवाददाता कानपुर देहात वृद्धाश्रम अकबरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ स
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : वृद्धाश्रम अकबरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बुजुर्गों को उनके अधिकार बताए गए।
जिला न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्रा के निर्देश पर निरीक्षण समिति के अध्यक्ष राममिलन सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सदस्य भगत सिंह, सिविल जज, प्राधिकरण की सचिव सोनाली पूनिया ने निरीक्षण किया। निरीक्षण वृद्धजनों को कोरोना काल में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सभी को मास्क लगाने व हर 20 मिनट के अंतराल पर किसी भी साबुन से अपने हाथ अच्छी तरह साफ करने के लिए कहा गया। निरीक्षण समिति द्वारा वृद्धाश्रम में नियुक्त प्रबंधक सौरभ शर्मा व अन्य कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया कि सब चीज का सही से ख्याल रखें।