पौधरोपण के लिए 7.20 लाख गड्ढे हुए तैयार
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जुलाई में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को वन विभाग की
जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : जुलाई में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण को वन विभाग की तैयारी लगभग पूरी है। वन विभाग 7.20 लाख से अधिक गड्ढे तैयार कराने का दावा कर रहा है। फिलहाल 8400 गड्ढे तैयार होना बाकी हैं। बीज बुआन से 2.52 लाख से अधिक पौधे प्राप्त होंगे।
चालू वर्ष में वन विभाग को 654.97 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य है। इस आधार पर लगभग दस लाख से अधिक पौधे लगाए जाने हैं। मानसूनी बारिश की शुरुआत हो चुकी है। जुलाई में पौधरोपण की शुरुआत होगी। इसके लिए वन विभाग के अफसर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो रसूलाबाद व डेरापुर वन रेंज में मनरेगा से 12 वन ब्लाकों की 160 हेक्टेयर ऊसर भूमि पर 2.80 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। जबकि सामाजिक वानिकी व एक अन्य योजना में 163 हेक्टेयर भूमि पर 1.76 लाख से अधिक पौधे लगाए जाने हैं। इसके साथ अन्य योजनाओं में 449 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 5.4 लाख से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। मौजूदा समय में 7.20 लाख 158 गड्ढे खोदने का काम पूरा हो गया है। अब केवल 8400 गड्ढे और तैयार कराए जाने बाकी हैं। डीएफओ डा. ललित कुमार गिरि ने बताया कि मानसूनी बारिश की शुरुआत हो गई है। जुलाई में पौधरोपण प्रारंभ होना है। अवशेष गड्ढे भी जल्द पूरे करा लिए जाएंगे। बीज बुआन से 2.52 लाख से अधिक पौधे प्राप्त होंगे इसके लिए स्थल तैयारी कराई गई है।
अन्य विभाग लगाएंगे 5 लाख से अधिक पौधे
इस बार वन विभाग से इतर अन्य सरकारी विभागों का पौधरोपण लक्ष्य भी बढ़ा दिया गया है। अन्य विभागों को 502850 पौधे लगाने हैं।
ग्राम्य विकास विभाग को 179550, उद्यान विभाग को 15603, औद्योगिक विकास विभाग को 5040, लोक निर्माण विभाग को 12999, ¨सचाई विभाग को 31500, रेशम विकास विभाग को 10395, माध्यमिक शिक्षा को 19299, बेसिक शिक्षा विभाग को 2.10 लाख, भूमि संरक्षण विभाग 5460, नगर निकायों को 13004 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।