दिल्ली से लौटे युवक ने फांसी लगाई
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : औरंगपुर गहदेवा गांव में दिल्ली से लौटे युवक ने खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी
संवाद सहयोगी, रसूलाबाद : औरंगपुर गहदेवा गांव में दिल्ली से लौटे युवक ने खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी लगा जान दे दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
औरंगपुर गहदेवा निवासी गणेश (45) मौजूदा समय में दिल्ली में परिवार के साथ रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। दो दिन पहले ही वह गांव आया था। सोमवार शाम वह घर से मित्र सुरजन ¨सह के मुर्गी फार्म पर जाने व रात में घर न आने की बात कहकर निकला था। मंगलवार सुबह गांव के बाहर विक्रम ¨सह के खेत की मेड़ पर खड़े बबूल के पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटका मिला। खेतों पर गए लोगों से जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। छोटे भाई आशाराम की सूचना पर आए तिश्ती चौकी इंचार्ज ने शव कब्जे में लेकर छानबीन की। एसओ अनिलमणि त्रिपाठी ने बताया कि परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सभी ¨बदुओं पर छानबीन के बाद कार्रवाई होगी।