विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान गई

By Edited By:
Published: Thu, 11 Dec 2014 11:32 PM (IST)

घाटमपुर : पतारा क्षेत्र स्थित पड़री लालपुर रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक

News Article Hero Image

घाटमपुर : पतारा क्षेत्र स्थित पड़री लालपुर रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव सिरोह सरायं निवासी राम स्वरूप प्रजापति के परिवार में सदस्य बीमार था। उनका पुत्र सुनील (20) सुबह करीब 7 बजे पैदल दवा लेने पतारा जा रहा था। पड़री लालपुर अंडरपास से जाने के बजाय सुनील रेलवे लाइन पार करने लगा। इसी दौरान जबलपुर-लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आकर सुनील की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।