Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Govt 2022: कन्नौज सदर से पहली बार विधायक बने असीम अरुण ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें पूरा प्रोफाइल

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Fri, 25 Mar 2022 05:02 PM (IST)

    Yogi Adityanath Cabinet 2.0 Asim Arun Latest News कानपुर कमिश्ननर पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत होने वाले असीम अरुण को कन्नौज सदर से बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था। पहली बार ही असीम अरुण ने सपा के प्रत्याशी को हराया है। असीम अरुण ने मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

    Hero Image
    कन्नौज से सदर विधायक असीम अरुण ने मंत्री पद की शपथ ली।

    कन्नौज, जागरण संवाददाता। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही कई और मंत्रियों ने भी शपथ ली। योगी कैबिनेट में पूर्व आईपीएस असीम अरुण को भी जगह दी गई है। पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे असीम अरुण को योगी सरकार 2.0 ने तोहफा दिया है। उन्होंने  असीम अरुण ने मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस नौकरी से वीआरएस लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था। विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने उन्हें कन्नौज की सदर सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने सपा के अनिल दोहरे को छह हजार मतों से हराया। 

    आइपीएस असीम अरुण मूलरूप से ठठिया के खैरनगर के रहने वाले हैं। उनका जन्म 03 अक्टूबर 1970 को बदायूं में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सेंट फ्रासिंस कालेज में हुई थी। बीएससी की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली चले गए। असीम अरुण 1994 बैच के आईपीएस हैं।

    उनके पिता स्व. श्रीराम अरुण यूपी के  आईपीएस थे। श्रीराम अरुण यूपी के डीजीपी भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उनकी मां स्व. शशि अरुण लेखिका रही हैं। असीम अरुण  स्टडी लीव पर कनाडा भी गए थे। उनकी पत्नी ज्योत्सना लेखिका, अधिवक्ता और रेडियो कलाकार हैं। 

    देश की पहली स्वाट टीम का किया गठन

     देश की पहली जिला स्तरीय स्वाट का गठन कर वह सुर्खियों में आए थे।  असीम अरुण ने ही आइएसआइसएस के खतरनाक आतंकी सैफुल्लाह को एनकाउंटर में ढ़ेर किया था।  वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा दस्ते में भी शामिल थे। असीम अरुण एसपीजी क्लोज प्रोटेक्शन टीम के हेड भी थे।

    कहां-कहां रहे तैनात 

    असीम अरुण भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद प्रदेश के कई जनपदों में तैनात रहे हैं। वह गोरखपुर, अलीगढ़, बलरामपुर, हाथरस, सिद्धार्थ नगर और आगरा में बतौर पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तैनात रहे। वो डायल 112 के एडीजी के पद पर तैनात थे।

    2022 विस का परिणाम

    कन्नौज सदर-198

    असीम अरुण (भाजपा) : 120876

    अनिल दोहरे (सपा) : 114786