विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा WPL का ऑक्शन, निशा वर्मा समेत UPCA की 10 महिला क्रिकेटर्स पर रहेगी नजर

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:06 PM (IST)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की 10 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. WPL ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा।

  2. UPCA की 10 महिला खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल।

  3. कानपुर की निशा वर्मा पर फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली।

जागरण संवाददाता, कानपुर। वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 10 महिला क्रिकेटरों के नाम शामिल किए गए हैं।

शहर की खिलाड़ी निशा वर्मा के साथ 10 खिलाड़ियाें पर डब्ल्यूपीएल की फ्रेंचाइजी की ओर से बोली लगाई जाएगी। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि अगल वर्ष डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन के लिए 10 खिलाड़ियों के नाम फाइनल किए गए हैं।

इन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। आक्शन में दाएं हाथ की बल्लेबाज निशा वर्मा, आयुषी सोनी, सोनम यादव, वर्निका सिंह, संध्या छेत्री, चांदनी शर्मा, सोनाली सिंह, भारती सिंह, कल्पना सिंह, रेखा सिंह का नाम शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के आधार पर यूपीसीए की महिला खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी की ओर से बोली लगाई जा सकती है। शहर की निशा के चयन पर यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केसीए के अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव दिनेश कटियार ने खुशी जाहिर की।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर के हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र बने मिसाल, 12 किमी दूर PET अभ्यर्थी को सेंटर तक पहुंचाया; एसपी से मिलेगा इनाम