Move to Jagran APP

कानपुर में सूअर पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां

नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन की अगुवाई में पीएसी और भारी फोर्स लेकर ब्रह्मनगर में पहुंचा। दस्ते ने जैसे ही सूअर पकड़ना शुरू किया तभी पांच सूअर पालकों और 20 से ज्यादा महिलाओं ने सूअर पकड़ने का विरोध करना शुरू कर दिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 09:41 PM (IST)
कानपुर में सूअर पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस ने भांजी लाठियां
नगर निगम सदन में हंगामा करतीं महिलाएं।

कानपुर, जेएनएन। ब्रह्मनगर में सूअर पकड़ने को लेकर महिलाओं ने नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते को घेर लिया और विरोध किया। महिलाओं का कहना है कि बिना नोटिस के सूअर पकड़े जा रहे हैं। दस्ते के साथ चल रहे पुलिस बल ने विरोध करने वालों पर लाठियां बरसाकर खदेड़ दिया। वहीं दस्ते का विरोध करने और सूअर छुड़ाने वाले सूअर पालकों व महिलाओं के खिलाफ नगर निगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

loksabha election banner

नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन की अगुवाई में पीएसी और भारी फोर्स लेकर ब्रह्मनगर में पहुंचा। दस्ते ने जैसे ही सूअर पकड़ना शुरू किया तभी पांच सूअर पालकों और 20 से ज्यादा महिलाओं ने सूअर पकड़ने का विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाएं हंगामा करते हुए दस्ते के वाहन के आगे लेट गईं और सूअर छोड़ने की मांग करने लगीं। इस दौरान दल के साथ चल रहे पुलिस बल ने पहले सबको हटाने का प्रयास किया। नहीं हटने पर लाठियां बरसाकर खदेड़ दिया। इसके बाद सूअर पकड़ कर नगर निगम ले आए। इसके विरोध में महिलाओं ने नगर निगम में हल्ला बोल दिया। महिलाओं ने बताया कि अफसरों ने मोहलत मांगने पर दो-तीन दिन का समय दिया था। इसके बाद फिर से दस्ते ने पहुंच कर बाड़े में बंद सूअर पकड़ लिए। विरोध किया तो लाठियां बरसाईं। कई महिलाएं चुटहिल हो गई है। 

इनका ये है कहना: 

उपद्रव कर रहे सूअर पालकों और महिलाओं के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जानवरों को पकड़ने का अभियान निरंतर चलाया जाएगा।  - डा. आरके निरंजन, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.