Move to Jagran APP

कानपुर में 1011 श्रमिकों को 1.36 करोड़ रुपये का हितलाभ, संस्थान में महिलाओं का सम्मान

उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महिला कर्मियों को सम्मानित किया । अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यक्रम में किसान आंदोलन में भाग लेने वालीं महिलाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता कराई गई ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 10:59 AM (IST)
कानपुर में 1011 श्रमिकों को 1.36 करोड़ रुपये का हितलाभ, संस्थान में महिलाओं का सम्मान
सामाजिक संस्थानों में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

कानपुर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक संस्थानों में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुए। अपर श्रमायुक्त कार्यालय में 1011 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत 1.36 करोड़ रुपये की राशि हितलाभ स्वरूप दी गई। साथ ही 100 श्रमिकों के बेटों व बेटियों को साइकिलें बांटी गईं। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी रहे।

loksabha election banner

नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज सर्वोदय नगर में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उद्यमी विशाखा गुप्ता ने कहा कि सभी महिलाओं को एक समान अधिकार मिलने चाहिए। यहां प्रोजेक्ट आचरण के तहत शोध छात्रा आकांक्षा वाजपेयी ने छात्राओं को महिला दिवस की जानकारी दी। मुख्य रूप से डॉ. सीमा द्विवेदी, नलिनी शर्मा, नीता ङ्क्षसह, सुधा दीक्षित आदि उपस्थित रहीं। भविष्य निधि कार्यालय पांडु नगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी महिलाओं का सम्मान किया गया। यहां वंदना पांडेय, आशा सरकार, मंजू तिवारी व प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहे। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर निगम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय ने महिलाओं को संबोधित कर अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। उत्तर प्रदेश संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महिला कर्मियों को सम्मानित किया। विनोद कुमार, दिलावर अली आदि उपस्थित रहे। वहीं केडीए के कार्यक्रम में सचिव एसपी सिंह समेत अन्य अफसरों ने नारी सशक्तीकरण व मिशन शक्ति पर अपने विचार रखे। रेनू पाठक, अर्चना अग्निहोत्री, एसबी राय आदि उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यक्रम में किसान आंदोलन में भाग लेने वालीं महिलाओं के लिए निबंध प्रतियोगिता कराई गई। यहां सीमा कटियार, नीलम तिवारी, सुधा ङ्क्षसह आदि मौजूद रहीं। सखी केंद्र की पदाधिकारियों द्वारा महिला दिवस उत्सव के रूप में मनाया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मु्ख्य रूप से नीलम चतुर्वेदी, डॉ.मीरा दुबे, माया ङ्क्षसह, कंचन शर्मा, निशा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

पंजाब नेशनल बैंक जलसंस्थान शाखा के प्रबंधक अनिल मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक सुधीर भास्कर ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की प्रधानाचार्य ममता तिवारी व अन्य शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। भाजपा कानपुर दक्षिण के पदाधिकारियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ.वीना आर्या पटेल ने 21 समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया। यहां शिवराम ङ्क्षसह, प्रबोध मिश्रा, रामबहादुर यादव, ज्ञानू मिश्रा आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में बेहतर काम करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया, जिनमें मीरा, बबिता यादव, शारदा ङ्क्षसह, एलएम खोटे व रानी मिश्रा शामिल रहीं।

अनुकृति रंगमंडल द्वारा नारी शक्ति फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित वेबिनार में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.किरन पांडेय ने कहा सक्षम महिलाओं को कमजोर वर्ग की महिलाओं की मदद के लिए आगे आना होगा। वेबिनार का विषय- महिला सशक्तीकरण व आर्थिक आत्मनिर्भरता रखा गया था। फिल्म अभिनेता ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने कहा उन सभी पुरषों का आभार जताना चाहिए जो महिलाओं की समानता के पक्षधर हैं। संचालन डॉ. ओमेंद्र कुमार ने किया। इस ऑनलाइन संवाद में जॉली घोष, दिशा वर्मा, उमेश शुक्ला, डॉ.मीतकमल आदि उपस्थित रहीं। इसके अलावा अधिकतर माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध विद्यालयों में भी महिला दिवस के कार्यक्रम आयोजित हुए। एजाज लिटरेरी सोसाइटी की ओर से हुए कार्यक्रम में हैलट अस्पताल के जच्चा-बच्चा विभाग की नर्सों का सम्मान किया गया. यहां डॉ.माहे तिलत सिद्दकी, अहमद उस्मान, स्मिता गुप्ता, कविता गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

चेंबर में जाकर किया महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित

लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार वाजपेयी ने महिला दिवस पर सोमवार को चेंबर- चेंबर जाकर महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशिप्रभा दीक्षित, मंजू पांडेय, दमयंती तिवारी, आशा ङ्क्षसह, दुर्गेश, प्रमिला सोनकर, राजकुमारी कुरील समेत 25 महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। टीनू शुक्ला, सौरभ नयन, आलोक पांडेय, इमरान अली, असित ङ्क्षसह, उपेंद्र उपस्थित रहे।

शोषण व अपराध के खिलाफ दिया ज्ञापन

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध और शोषण के खिलाफ सोमवार को भारतीय आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सुरेश साहू, आदित्य साहू, गौरव यादव, सुभाष मिश्रा, सुभम त्रिपाठी, रोहित ङ्क्षसह, विकास उपस्थित रहे।

बच्चों व शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

मर्तोलिया जन कल्याण समिति एवं सोशल केयङ्क्षरग फाउंडेशन द्वारा मलिन बस्ती में पढ़ रहे बच्चों तथा नि:शुल्क शिक्षा दे रही शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन यशोदा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। इंस्पेक्टर स्नेहलता, डॉ. सुषमा सिंह, शोभना कश्यप को सम्मानित किया गया। प्रकाश अग्रवाल, गोपाल तुलस्यान, प्रतिमा गुप्ता उपस्थित रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.