यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हमीरपुर: हाईवे पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म, 2 घंटे तक नवजात संग एंबुलेंस का इंतजार करती रही मां
बाइक से पति संग महोबा से घाटमपुर जा रही महिला का रास्ते में प्रसव हो गया। महिला ने हाइवे किनारे ...और पढ़ें

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। पति संग महोबा से घाटमपुर बाइक से जा रही महिला का प्रसव कानपुर सागर हाईवे स्थित जवाहर नाले के पास अचानक हो गया। इस प्रसव में महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। हाईवे किनारे महिला का प्रसव होता देख खेतों में काम कर रही ग्रामीण महिलाओं ने आकर उसकी मदद की। लेकिन हद तब हो गई जब उसके पति द्वारा फोन करने के बाद करीब दो घंटे बाद 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक महिला वहीं हाईवे किनारे अपनी नवजात को लेकर बैठी रही।
थानाक्षेत्र घाटमपुर के वीरपुर गांव निवासी यासीम महोबा में रहकर काम करता है। उसके साथ उसके दो बच्चे व पत्नी भी रहते हैं। यासीम ने बताया कि उसकी पत्नी जहरा को डिलेवरी होने के चार पांच दिन शेष थे। जिसके चलते वह अपने बच्चों व पत्नी को बाइक से लेकर गांव जा रहा था। जैसे ही यह जवाहर नाले के पास पहुंचा तभी अचानक प्रसव पीड़ा के साथ उसकी पत्नी का प्रसव हो गया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव होने के बाद उसने 102 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन दो घंटे तक एंबुलेंस नही पहुंची। जिसके कारण उसकी पत्नी को नवजात बच्ची को लेकर हाईवे किनारे बैठा रहना पड़ा। वहीं खेतों में काम कर रही महिलाओं ने उसकी पत्नी की मदद की। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे घाटमपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया।
