Move to Jagran APP

Vikas Dubey News : कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की अस्थियां लेने भैरवघाट पहुंची पत्नी ऋचा दुबे

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी व पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की अस्थितयां लेने के लिए उसकी पत्नी ऋचा दुबे मंगलवार को भैरव घाट पहुंची।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:24 PM (IST)
Vikas Dubey News : कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की अस्थियां लेने भैरवघाट पहुंची पत्नी ऋचा दुबे

कानपुर, जेएनएन। देश को दहला देने वाले कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी व पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की अस्थितयां लेने के लिए उसकी पत्नी ऋचा दुबे मंगलवार को भैरव घाट पहुंची। ऋचा दुबे के साथ उनका बड़ा बेटा और वकील भी थे। वह विकास दुबे का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने नगर निगम के दफ्तर भी गईं लेकिन कागजी कार्रवाई में देरी के चलते बिना प्रमाणपत्र के ही लौटना पड़ा। इस दौरान मीडिया से ऋचा दुबे ने दूरी बनाए रखी।

loksabha election banner

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे का बीते 10 जुलाई को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर किया था। उसी दिन कानपुर में भैरव घाट पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कराया था। एनकाउंटर के 38वें दिन पत्नी ऋचा दुबे मंगलवार को कानपुर पहुंचीं। उनके साथ बड़ा बेटा व उनके वकील भी साथ थे। भैरव घाट से पति की अस्थियां लेने के बाद वे नगर निगम कार्यालय गईं। जहां उन्होंने मृत्यु प्रमाण पत्र की मांग की, लेकिन थाने से वहां कोई कागजात न भेजे जाने के चलते उन्हें बिना प्रमाण पत्र के ही लौटना पड़ा। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन बिना कुछ कहे वो वहां से रवाना हो गईं।

दो जुलाई की रात को हुआ था बिकरू कांड : दो जुलाई की रात पुलिस की एक टीम गैंगस्टर विकास दुबे के घर दबिश देने गई थी, जिसकी जानकारी भनक विकास दुबे को पहले ही पुलिस के द्वारा लग गई थी। इसके बाद विकास दुबे ने पुलिस वालों पर हमला कर दिया, जिसमें उसके कई साथी मौजूद थे। इस हमले से पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए थे, जबकि छह अन्य घायल हुए थे। विकास दुबे और उसके साथी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया था। उत्तर प्रदेश आते समय कानपुर के पास पुलिस की गाड़ी पलट गई। इसी बीच भागने के दौरान एनकाउंटर में मारा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.