Move to Jagran APP

Weather News: सर्द हुईं रातें और पारा 14.4 डिग्री, सुबह-शाम हल्की धुंध व कोहरा पड़ने की संभावना

यूपी के मैदानी क्षेत्र कानपुर में मौसम का मिजाज अब बदल गया है रात का पारा गिरने के साथ सुबह और शाम में भी सर्द हवाएं हल्की ठंड का एहसास कराने लगी हैं। आने वाले दिनों में तापमान और कम होने की संभावना बनी है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2022 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 11:54 AM (IST)
Weather News: सर्द हुईं रातें और पारा 14.4 डिग्री, सुबह-शाम हल्की धुंध व कोहरा पड़ने की संभावना
कानपुर में मौसम तेजी से बदल रहा है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। 11 दिन बाद शुक्रवार की रात सबसे सर्द रही और शनिवार को दिन में भी हवा सर्दी का अहसास कराती रही। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की धुंध व कोहरा भी पड़ सकता है।

loksabha election banner

सुबह और शाम में छाई रह सकती धुंध

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवा के कारण अगले दो से तीन दिन तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। हवा में मौजूद नमी दिन में भी सर्दी का अहसास कराएगी और सुबह व शाम को धुंध व कोहरा छा सकता है।

उन्होंने कहा कि सर्दी बढ़ने के कारण लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की जरूरत है। 13 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के पास पहुंचेगा। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में इसका असर 15 नवंबर के बाद दिखाई दे सकता है। आसमान में ऊंचाई पर फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है।

पिछले सात दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक - अधिकतम- न्यूनतम

11 नवंबर - 29.2 - 15.8

10 नवंबर - 29.0 - 16.6

09 नवंबर - 30.0 - 16.6

08 नवंबर - 30.0 - 16.0

07 नवंबर - 30.6 - 16.4

06 नवंबर - 30.2 - 16.2

05 नवंबर - 30.4 - 16.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.