Move to Jagran APP

Kanpur Weather Forecast : बदल रहा है मौसम, तेजी से बढ़ रहा मानसून और अब जल्द होगी बारिश

कानपुर में मौसम बदलाव हो गया है आसमान में बदलो का डेरा है और बूंदाबांदी हो चुकी है । पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के कारण मानसून तेजी से यूपी की ओर तेजी से मानसून बाद रहा है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2022 08:06 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 08:06 AM (IST)
Kanpur Weather Forecast : बदल रहा है मौसम, तेजी से बढ़ रहा मानसून और अब जल्द होगी बारिश
कानपुर मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। हिमालय पर आए पश्चिमी विक्षोभ और नम हवाओं के कारण शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। शाम को शहर में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक जिस तेजी से मानसून बढ़ रहा है, उससे 27 तारीख के बाद वर्षा होने के आसार हैं।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक ट्रफ रेखा हरियाणा से उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम होते हुए नागालैंड तक फैली है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व हरियाणा के आसपास चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान ढाई डिग्री बढ़कर 39.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नम हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिन तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हवा की गति तेज होने के साथ ही बूंदाबांदी व वर्षा की संभावना है। 27 जून के बाद मानसून के उत्तर प्रदेश में आने की उम्मीद है। इसके बाद वर्षा हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

कानपुर एयरफोर्स का तापमान 42.2 डिग्री

 प्रदेश में इटावा के बाद कानपुर एयरफोर्स का तापमान सबसे ज्यादा 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इटावा का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कानपुर शहर में तापमान में गिरावट रही। मौसम विज्ञानी ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन पर लगे सेंसर हवा में ऊंचाई का तापमान रिकार्ड करते हैं। इसके कारण एक दो डिग्री तापमान ज्यादा होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.