Move to Jagran APP

Kanpur Weather Update: अभी चार दिनों तक होती रहेगी वर्षा, ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहावना

कानपुर में हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। एक ही दिन में 47.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। ठंडी हवा से लोग को राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:05 AM (IST)
Kanpur Weather Update: अभी चार दिनों तक होती रहेगी वर्षा, ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहावना
कानपुर का मौसम सुहावना हो गया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। मानसून आने के बाद से हर दिन तापमान में कमी आ रही है। शनिवार सुबह उमड़ने शुरू हुए बादल दोपहर बाद शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक झमाझम बरसे। करीब पौन घंटे तक हुई बारिश ने शहरवासियों के चेहरे खिला दिए। तमाम लोगों ने बारिश में भीगकर मजा लिया। अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 32.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। 47.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार से बुधवार तक रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना जताई है। 

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र है। बंगाल की खाड़ी से नम हवा लगातार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तापमान गिरा रही हैं। दक्षिण पश्चिमी मानसून होने से आसमान में बादल छाए हैं। डा. पांडेय ने बताया कि मानसून ने शहर में 29 जून को दस्तक दी थी। पहले दिन 42.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

तापमान बढ़ने पर शनिवार को फिर बादल उमड़े और उन्होंने पूरे शहर को भिगोया। सीएसए के मौसम केंद्र में 47.4 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई, लेकिन स्वरूप नगर, काकादेव, नजीराबाद समेत शहर के अंदरूनी क्षेत्रों और बिल्हौर में वर्षा 50 मिलीमीटर से ज्यादा हुई है। मौसम विभाग ने छह जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने और गरज व चमक के साथ रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना जताई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.