Kanpur Weather Update: अाने वाले तीन दिनों तेजी से गिरेगा तापमान, बढ़ जाएगी ठंड
कैस्पियन सागर से आ रही ठंडी हवा और पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बर्फबारी की पूरी संभावना बनी है। आसमान में बदली छाए रहेगी लेकिन बारिश के आसार कतई नहीं हैं हलांकि पहाड़ों पर रुक रुक बरसात हो सकती है।
कानपुर, जेएनएन। अगले तीन से चार दिन में तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। आसमान में बदली छाई रह सकती हे, लेकिन बारिश के आसार न के बराबर हैं। सुबह और शाम के समय सामान्य से कम ठंडी हवा चलेगी। कैस्पियन सागर से लगातार शुष्क हवा पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की ओर आ रही है, जिनकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी और रुक रुककर वर्षा की स्थिति बनी हुई है।
नया पश्चिमी विक्षोभ तीन से चार दिन में जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान के बार्डर से सैकड़ाें फुट की ऊंचाई पर आकर सक्रिय होगा। इसके बनने से मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में एंटी क्लॉकवाइज (घड़ी के विपरीत) हवा का क्षेत्र रहेगा। यह विपरीत हवा बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहे सिस्टम से मिलकर वहां की नमी खींच लेगी। इस नमी की वजह से तापमान ज्यादा नीचे नहीं आ पाता है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक पाकिस्तान के गिलगिट क्षेत्र के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। अभी उसकी स्थिति ईराक के पास की बनी हुई है। यह अपने निर्धारित रूट पर ही चलता है।
सात डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
पश्चिम विक्षोभ के देर करने या फिर बंगाल की खाड़ी में सिस्टम के न बनने से तापमान और नीचे आ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने सात डिग्री सेल्सियस तक का आकलन किया है। चक्रवाती तूफानों की वजह से मौसम में काफी परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग गुरेवी तूफान की गति का आकलन कर रहे हैं, जिसके निवार की तरह ही दक्षित के राज्यों में आने की आशंका है।