Move to Jagran APP

Weather Forecast Kanpur: नीचे जाने लगा न्यूनतम तापमान, दस दिनों में आने वाली है ठंड

शहर में मौसम में तेजी से परिवर्तन आना शुरू हो गया है और रात में तापमान में गिरावट होने से ठंडक महसूस होने लगी है। मानूसनी सिस्टम कमजोर है लेकिर पश्चिमी विक्षाभ की हवा शुष्क होती है तो वातावरण में ठंडक लाती है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:42 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: नीचे जाने लगा न्यूनतम तापमान, दस दिनों में आने वाली है ठंड
कानपुर में मौसम का मिजाज बदला बदला सा हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। मौसम का मिजाज जिस तरह से बदल रहा है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है, उससे संभावना है कि आने वाले दस दिनों में ठंड तेजी पकड़ लेगी। अासपास के जनपदों में समेत पिछले चार दिन में पारा चार डिग्री नीचे चला गया है। मौसम विभाग की मानें तो निम्न वायुदाब के कमजोर पड़ने से शाम के समय तापमान में गिरावट आ रही है।

loksabha election banner

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले 10 दिन में गुलाबी ठंड पड़ने वाली है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र विकसित होने की वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, असोम और मध्य प्रदेश समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं। मानसूनी सिस्टम की वजह से कैस्पियन सागर की ओर से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो पा रहा है।

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय बताते हैं कि ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र है। इसे 7.6 किलोमीटर ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम से मदद मिल रही है और नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास बना हुआ है, जो फिलहाल कमजोर है। मानसून के समय बारिश की हवा नमी लाती है। इस समय मानसून का सिस्टम कमजोर होने के कारण बारिश नहीं हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की हवा शुष्क होती है तो वातावरण में ठंडक बढ़ती है। यही हवा हिमालय से टकराकर मैदानी क्षेत्रों में सर्दियों के समय बारिश कराती हैं। पहाड़ों पर बर्फ के रूप में जमती हैं।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 87 प्रतिशत और न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर पूर्वी हवा की गति 1.5 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। मौसम का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.