Move to Jagran APP

Weather Forecast Kanpur: तापमान में गिरावट के साथ ही रात में बढ़ेगी ठंड

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी क्षेत्र तक आने वाली हवाओं से ठंड बढ़ेगी फिलहाल मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। हालांकि दिन में मौसम गर्म हैं लेकिन रात में हवाओं से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 06:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 06:57 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: तापमान में गिरावट के साथ ही रात में बढ़ेगी ठंड
कानपुर में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है।

कानपुर, जेएनएन। मौसम में बदलाव के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं, दिन में धूप रहने के बाद शाम को हवा ठंडी लगनी शुरू हो गई है। इससे साफ है कि मौसम ठंड की ओर बढ़ रहा है। हालांकि दिन के तापमान में अभी उतनी गिरावट नहीं आ रही है, मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान गिरावट के पूरे संकेत हैं।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पश्चिमी हवाओं का क्षेत्र बनने के बाद बर्फबारी बढ़ेगी, इसके साथ ही हवाओं में परिवर्तन से तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल रात में अभी और ठंडक बढ़ेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्विविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन पांडेय सुनील बताते हैं कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे तापमान आ गया था, लेकिन इस बार चक्रवाती हवाओं के कारण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई, वहीं नम हवाएं चलने से उमस व गर्मी बढ़ी है। जल्द ही लोगों को इससे निजात मिलेगी क्योंकि जम्मू कश्मीर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की स्थितियां बन रही हैं, जिसके बाद तापमान में भी गिरावट होगी।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक था। इसी तरह सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम हवा की गति एक किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.