Move to Jagran APP

Weather Forecast Kanpur: तेजी से आई पारे में गिरावट, रात में सामान्य से कम हुआ तापमान

कानपुर शहर के मौसम में अचानक बदलाव आ गया है रात का तापमान गिरने से ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाली हवाओं से मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:56 PM (IST)
कानपुर में मौसम का हाल अब ठंडा हो गया है।

कानपुर, जेएनएन। शहर में मौसस का मिजाज अचानक बदल गया है, तापमान में तेजी से गिरावट आनी शुरू हो गई है। दिन का पारा भी गिरा है तो रात का तपामान सामान्य से भी नीचे चला गया है। इससे रात में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है, मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों की सर्द हवाओं का मैदानी क्षेत्र में आने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई थी। 

loksabha election banner

बीते सप्ताह अचानक मौसम के तेवर गर्म होने से परेशानी शुरू हो गई थी। दिन और रात का तापमान में खासा इजाफा दर्ज किया जा रहा था। वहीं मानसून सिस्टम सक्रिय होने से बारिश की भी संभावना बनी थी लेकिन मानसूनी सिस्टम ताकतवर न होने की वजह से वर्षा नहीं हुई थी। इसके बाद तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा था, इधर कुछ दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही थी। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद आने वाली हवाओं से ठंड बढ़ने के आसार बन रहे थे। सोमवार के बाद मंगलवार और फिर बुधवार को तापमान में तेजी से गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान भी गिरा है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है। इससे अचानक ठंड बढ़ गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे था, जिसकी वजह से रात में अचानक ठंड में इजाफा हो गया है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 77 प्रतिशत रही, जबकि न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम हवा की गति 2.3 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। मौसम का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा और ठंड बढ़ सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.