Move to Jagran APP

Weather Forecast Kanpur: सप्ताह भर यूं सताएगी उमस और गर्मी, 23 सितंबर के बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी सिस्टम उत्तर प्रदेश से हटकर हिमालय की तलहटी की ओर मुड़ गया है हालांकि इस बीच एक या दो दिन में बूंदाबांदी के अासार बन रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Tue, 15 Sep 2020 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 15 Sep 2020 05:53 PM (IST)
Weather Forecast Kanpur: सप्ताह भर यूं सताएगी उमस और गर्मी, 23 सितंबर के बाद बारिश के आसार
Weather Forecast Kanpur: सप्ताह भर यूं सताएगी उमस और गर्मी, 23 सितंबर के बाद बारिश के आसार

कानपुर, जेएनएन। सितंबर का महीना और मानसून सक्रिय इसके बावजूद बारिश कानपुर, लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बेरुखी दिखा रही है, जिससे की गर्मी और उमस का सितम बढ़ गया है। घरों में कुछ दिन पहले बंद हो चुके एसी, कूलर फिर से चालू हो गए हैं। अभी हफ्ते भर यूं ही उमस और गर्मी सताएगी और 23 सितंबर के बाद बारिश के आसार हैं।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानी इसके पीछे मानसूनी सिस्टम के उत्तर प्रदेश से हटकर हिमालय की तलहटी की ओर मुड़ना वजह बता रहे हैं। हालांकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के पास अलग अलग कम वायुदाब के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। कानपुर में एक या दो दिन बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में अगले चार से पांच दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ेगा, जबकि हवा में नमी अधिक होने की वजह से उमस परेशान करेगी। कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, बुलंदशहर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद आदि जिलों में बारिश के आसार बहुत कम हैं।

उत्तर पूर्वी राज्याें की ओर बना रहा सिस्टम

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक मानसूनी सिस्टम बंगाल की खाड़ी से छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब की ओर बन रहा है। दूसरा सिस्टम महाराष्ट्र और अरब सागर की ओर सक्रिय है। इन सिस्टमों की वजह से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असोम सिक्किम, आंध्र प्रदेश आदि जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल आदि हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है।

पिछले दस दिन में यूं रहा तापमान

अधिकतम      न्यूनतम

34.4              26.8

35.4              27.4

35.0              27.2

36.6              28.0

35.2              27.6

35.0              27.8

35.8              27.6

35.4              28.4

34.4              27.4

36.5              27.7

35.3              27.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में पांच से 15 सितंबर तक। )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.