Move to Jagran APP

Weather News in Kanpur : मौसम विभाग का अनुमान... आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान, बारिश होने के भी आसार

अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तेलंगाना आंध्र प्रदेश मध्य प्रदेश कोंकण और गोवा कर्नाटक विदर्भ मराठवाड़ा और कर्नाटक में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिम बंगाल सिक्किम पूर्वोत्तर भारत हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड मौसम शुष्क रहेगा।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 12:05 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 01:07 PM (IST)
Weather News in Kanpur : मौसम विभाग का अनुमान... आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान, बारिश होने के भी आसार
सौराष्ट्र तट के पास पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ

कानपुर, जेएनएन। अगले कुछ दिन हल्की बारिश के आसार हैं। धूप निकलेगी, जबकि अचानक बादल छा जाएंगे और वर्षा होगी। तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है। गर्मी और उमस का स्तर बढ़ सकता है। मौजूदा सिस्टम हल्की बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की ट्रफ मणिपुर की ओर बीकानेर, ग्वालियर वाराणसी, गया, मालदा से गुजर रही है। सौराष्ट्र तट के पास पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। और एक अन्य चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है।

loksabha election banner

अगले 24 घंटे में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक में फिर से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मौसम शुष्क रहेगा। धूप भी निकलेगी और हल्की बारिश की भी पूरी संभावना है। उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश के आसार हैं। कच्छ, तमिलनाडु और दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। शनिवार को कोंकण और गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, सौराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु में वर्षा रिकार्ड हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.