इंतजार खत्म, आज शुरू होगा घर-घर धन संग्रह अभियान, जानिए क्या होने जा रहा खास
बैठक में संघ के प्रांत सहकार्यवाह भवानी भीख जिला संघचालक राधेश्याम जिला सह संघचालक प्रेम अरोड़ा प्रांत बौद्धिक प्रमुख गौरांग दीक्षित जिला कार्यवाह अंकुर दीक्षित जिला सहकार्यवाह सुशील कटियार के अलावा सतीश गांधी राजिंदर सिंह डॉ. एसबी गौर आदित्य पोद्दार सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
कानपुर, जेएनएन। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिस दिन का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, वह आखिर आ ही गया है। शुक्रवार से घर-घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए टोलियां बनाई जा चुकी हैं। इस बीच गुरुवार को जन जागरण यात्राएं निकाली गईं। इसके साथ ही शाम को कारोबारियों की साकेत नगर स्थित एक होटल में बैठक भी हुई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के लिए गुरुवार शाम कारोबारियों की बैठक में प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि कारोबारी अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों को मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण के प्रेरित करें।
बैठक में संघ के प्रांत सहकार्यवाह भवानी भीख, जिला संघचालक राधेश्याम, जिला सह संघचालक प्रेम अरोड़ा, प्रांत बौद्धिक प्रमुख गौरांग दीक्षित, जिला कार्यवाह अंकुर दीक्षित, जिला सहकार्यवाह सुशील कटियार के अलावा सतीश गांधी, राजिंदर सिंह, डॉ. एसबी गौर, आदित्य पोद्दार, सुरजीत सिंह मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय संघ सेवक संघ चैतन्य नगर ने निधि संग्रह के लिए जूही स्थित आर्य समाज मंदिर से जनजागरण यात्रा निकाली। यात्रा एमजी कॉलोनी, ओ ब्लॉक, जूही नहर, जाटनपुरवा, ढकनापुरवा, मिलिट्री कैंप कॉलोनी, बसंती नगर होते हुए बारादेवी चौराहे पर खत्म हुई। यात्रा का स्वागत शंखनाद और पुष्प वर्षा के साथ किया गया। इस दौरान संयोजक राजेंद्र वर्मा, प्रमोद अग्रहरी बॉर्डर, संजीव पाठक, साहब लाल, सुनील, लालता, प्रशांत, शेष नारायण मौजूद रहे। वहीं शुक्रवार को पहले दिन प्रमुख पदाधिकारी भी टोलियों के साथ क्षेत्र में जाएंगे। पहले दिन करीब दो दर्जन टोलियां निकलेंगी। माह के अंत तक इनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी।
एक लाख रुपये का सहयोग दिया
दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन ने मंदिर निर्माण निधि सहयोग में गुरुवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक केए दुबे पद्मेश ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र संघचालक वीरेंद्र जीत को एक लाख रुपये का सहयोग दिया। इस मौके पर बच्चों ने प्रभु राम के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सांसद सत्यदेव पचौरी, विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता गोयल, सिद्धार्थ दुबे, सौमित्र दुबे, एकता दुबे, अपर्णा दुबे मौजूद रहीं।