Bikru Case Update: अमर दुबे की पत्नी मामले में नहीं लिया जा सका कोई फैसला, जानें- सुनवाई की अगली तिथि
Vikas Dubey Kanpur News Update चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे व उसके साथियों ने अधाधुंध फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
कानपुर देहात, जेएनएन। Vikas Dubey Kanpur News Update बिकरू कांड में आरोपित अमर दुबे की पत्नी मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में गुरुवार को नहीं हो सकी। अब मामले में चार मई अगली तारीख नियत की गई है।
बीते साल दो जुलाई की रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में विकास दुबे व उसके गुर्गों ने दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसमें आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 60-70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अमर दुबे की पत्नी पर धोखाधड़ी करने व फर्जी तरीके से सिम लेने का मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। गुरुवार को दोपहर बाद अमर दुबे की पत्नी बाराबंकी से यहां आई लेकिन सुनवाई न हो पाने से बयान दर्ज नहीं हो सके। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि अगली तारीख चार मई तय हुई है।