Move to Jagran APP

Vikas Dubey Case:कानपुर के बिल्हौर में विकास दुबे की पत्नी रिचा ने पुलिस की मदद से लिया खेतों पर कब्जा

Vikas Dubey Case विकास दुबे की की मौत के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस मामले की जांच के बाद तहसीलदार ने विवादित जमीनों पर विकास दुबे का ही मालिकाना हक बताया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 11:00 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 11:00 AM (IST)
रिचा ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर जमीनों पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के बेहद चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब उसकी पत्नी रिचा दुबे विरासत को सहेजने में जुट गई है। रिचा दुबे ने शुक्रवार को बिल्हौर के सकरवां गांव में कुख्यात विकास दुबे की दस बीघा जमीन पर पुलिस की मदद से कब्जा प्राप्त किया।

loksabha election banner

विकास दुबे की की मौत के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इस मामले की जांच के बाद तहसीलदार ने विवादित जमीनों पर विकास दुबे का ही मालिकाना हक बताया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को सकरवां पहुंची विकास दुबे की पत्नी रिचा ने नदीहा चौकी पुलिस की मौजूदगी में जमीनों पर कब्जा लिया।

तहसील के सकरंवा गांव में बिकरू निवासी कुख्यात विकास दुबे ने फरवरी-2016 को उन्नाव के शशिकांत से 24 बीघा जमीन का बैनामा कराया था। खतौनी में भी विकास दुबे का नाम दर्ज हो गया था। दो जुलाई की रात बिकरू गांव में दबिश के दौरान बिल्हौर सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में एसटीएफ ने विकास दुबे और उसके छह गुर्गों को मार गिराया था।

विकास के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद गांव के ही तीन लोगों ने उसकी दस बीघा जमीन पर अपना दावा जताते हुए कब्जा कर लिया था। इसके बाद गांव के एक व्यक्ति ने एसडीएम से कब्जे की शिकायत की थी। तत्कालीन एसडीएम पीएन सिंह के निर्देश पर तहसीलदार ने जांच की थी। इस जांच प्रक्रिया में उक्त जमीनों पर विकास दुबे का ही मालिकाना हक मानते हुए कब्जेदारों को बेदखल कर दिया गया था, लेकिन वह लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। इस मामले मे विकास दुबे की पत्नी रिचा ने मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर जमीनों पर कब्जा दिलाने की मांग की थी।

ककवन थाना प्रभारी के निर्देश पर शुक्रवार को नदीहा पुलिस चौकी इंचार्ज ने सकरवां में विवादित दस बीघा जमीन पर रिचा को कब्जा दिलाया। ककवन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया अधिकारियों के निर्देश पर रिचा दुबे को कब्जा दिला दिया गया है।

ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा करने की मांग

रिचा दुबे ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सकरवां के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुशील दुबे व श्रीकांत दीक्षित समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इनके खिलाफ जमीन पर कब्जे की नीयत से बटाईदार को धमकाने का आरोप लगाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.