विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Auraiya Video: एक बाइक में सवार सात लोग, पुलिस ने रोका तो बोला आइसक्रीम दिलाने जा रहे हैं, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

By Abhishek VermaEdited By:
Published: Tue, 12 Jul 2022 11:56 AM (IST)

फतेहपुर में एक आटो में सवार 27 लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद एक और वीडियो औरैया जिले से ...और पढ़ें

फतेहपुर जिले के बाद चर्चा में आया औरैया में बाइक में बैठे सात लोगों का वीडियो।
फतेहपुर जिले के बाद चर्चा में आया औरैया में बाइक में बैठे सात लोगों का वीडियो।

औरैया, जागरण संवाददाता। अभी तक आपने बाइक पर दो, तीन या चार लोग बैठे देखे होंगे। ज्यादा हो तो पांच। क्या, यह संख्या सात देखी है। औरैया के होमगंज बाजार में रविवार की शाम कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। एक युवक छह बच्चों को लेकर जाता नजर आया तो चेकिंग में लगी पुलिस ने रोक लिया। पहले तो हंसी छूट गई। कुछ भैंचक्का रह गए। गिनती करने पर आगे दो बच्चे और युवक के पीछे चार बैठे मिले। पूछा कि कहां जा रहे हो। हेलमेट कहां है और दो की जगह इतने....। उत्तर मिला कि आइसक्रीम खाने की जिद बच्चे कर रहे थे। इसलिए इन्हें ले जा रहा हूं।

यातायात नियमों की परवाह कितनी की जा रही है, इसकी बानगी धीरे-धीरे देखने को मिल रही है। फतेहपुर जिले के बिंदकी में 27 लोग आटो में मिले, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आया। महकमे फिर भी कुछ खास सजग नहीं हुआ। यातायात नियमों की परवाह किए बगैर सड़कों पर फर्राटा भर रहे वाहन सवारों को समझाने में कोई कमी रह जा रही है। इसलिए वह मानने को तैयार नहीं। आइसक्रीम खिलाने होमगंज बाजार आए बाइक सवार एक युवक के आगे व पीछे बैठे बच्चों की संख्या सात रही। दुकानदारों से लेकर उसे रोकने वाले पुलिस कर्मियों की हंसी का ठिकाना नहीं था। कुछ पुलिसकर्मी व व्यापारियों ने वीडियो भी बनाया।

जिसे इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया। इसमें नजर आने वाले युवक के सिर पर न तो हेलमेट है और बच्चों की जान की परवाह भी नहीं। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने यातायात पुलिस को और ज्यादा सजग किया है। निर्देश दिए है कि शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों के आसपास सीसीटीवी लगे हैं। निगरानी बढ़ाई जाए। यातायात प्रभारी केके मिश्रा ने वीडियो की पुष्टी की है।