अब चार घंटे में दिल्ली का सफर, दूसरे ट्रायल में 15 मिनट पहले पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली से सुबह छह बजे ट्रेन-18 रवाना हुई, इसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10:18 बजे पहुंचना था।
By AbhishekEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:04 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। दिल्ली से कानपुर तक का सफर अब बहुत जल्द चार घंटे में तय होगा। अपने दूसरे ट्रायल में वंदे भारत एक्सप्रेस (टी-18) शनिवार को पंद्रह मिनट पहले 10:03 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन पर खड़े रेलवे अधिकारियों और यात्रियों ने खुशी जताई।
शनिवार को ट्रेन-18 का दिल्ली से प्रयागराज तक का ट्रायल किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से सुबह छह बजे रवाना हुई, इसे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10:18 बजे पहुंचना था। ट्रेन की अगवानी के लिए रेलवे अधिकारी और यात्री प्लेटफार्म नंबर चार पर मौजूद थे। ट्रेन अपने तय समय से पंद्रह मिनट पहले 10:03 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंच गई। यहां पर दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। ट्रैन के सेंट्रल पहुंचने पर यात्री सेल्फी लेने लगे। इससे पहले ट्रेन का ट्रायल स्पीड को लेकर हुआ था, जिसमें परीक्षण सफल रहा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें