वाहवाही लूटने के लिए मंत्री से करा दिया अधूरे कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण
बुधवार को बंद रहा स्टेशन, अभी कर्मचारियों को नहीं दी गई संचालन की ट्रेनिंग, एक हफ्ता लगेगा।
By AbhishekEdited By: Published: Thu, 31 Jan 2019 01:24 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:01 AM (IST)
कानपुर, जागरण संवाददाता। वाहवाही लूटने के लिए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत नगर विकास मंत्री से चुन्नीगंज में अधूरे कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण करा दिया। स्टेशन बनाने का कार्य एक हफ्ते में पूरा होना है यह बात सभी को पता थी लेकिन मंत्री को अंधेरे में रखा गया।
डेढ़ करोड़ रुपये से चुन्नीगंज में ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। अभी काम पूरा नहीं हुआ है बावजूद इसके मंगलवार रात नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना से लोकार्पण करा दिया गया। काम्पैक्टर मशीन में कूड़ा डालकर निस्तारण की पूरी प्रक्रिया दिखा दी गई थी। बुधवार को ट्रांसफर स्टेशन बंद पड़ा था। कुछ कर्मचारी जरूर बैठे हुए थे, उनको भी इसके बंद होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
ट्रांसफर स्टेशन को देखने कई लोग आए थे लेकिन बंद होने के चलते लौट गए। लोगों ने कहा कि केवल दिखाने के लिए लोकार्पण हुआ है। कूड़े से जनता को निजात नहीं मिलेगी। इस मामले में सहायक नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी मिशन की प्रभारी पूजा त्रिपाठी ने बताया कि एक हफ्ते में स्टेशन चालू हो जाएगा। दो दिन में एक काम्पैक्टर आना है। कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया जाएगा और फिर सुचारु रूप से स्टेशन पर काम होगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें