विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trials: कानपुर में पहले दिन 250 खिलाड़ियों ने नेट्स पर में दिखाया दम, दो दिन UPCA की सीनियर चयन समिति चुनेगी खिलाड़ी

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:51 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी ट्रायल के पहले दिन कानपुर के कमला क्लब में 250 खिलाड़ियों ने नेट्स पर अपना प्रदर्शन दिखाया। यूपीसीए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में रणजी ट्रॉफी ट्रायल का पहला दिन

  2. 250 खिलाड़ियों ने नेट्स पर अपनी प्रतिभा दिखाई

  3. यूपीसीए चयन समिति कैंप के लिए खिलाड़ी चुनेगी

जागरण संवाददाता, कानपुर। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब में दो दिवसीय रणजी ट्राफी के ट्रायल में 250 खिलाड़ियों ने नेट्स पर दम दिखाया। कानपुर के 12 खिलाड़ियों के साथ लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, सहारनपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों के सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सीनियर चयन समिति के प्रमुख व पूर्व क्रिकेटर प्रवीन कुमार, रिजवान शमशाद व शशिकांत खांडेकर ने परखा। दो दिवसीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रणजी ट्राफी के चयन मैच और कैंप का हिस्सा बनाया जाएगा। जहां से उप्र रणजी टीम के लिए खिलाड़ियों की राह खुलेगी।

बुधवार को कमला क्लब में पंजीकरण कराने के बाद नेट्स पर बारी-बारी बल्लेबाज, गेंदबाज और विकेट कीपिंग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा गया। सीनियर चयन समिति ने खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में विभाजित कर खिलाड़ियों की क्षमता परखी। ट्रायल में कानपुर, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व सहानपुर के खिलाड़ियों ने दम दिखाया।

ट्रायल में बल्लेबाजों के स्किल के साथ गेंदबाजों की धार व रफ्तार तथा विकेट कीपर की तेजी को प्राथमिकता दी गई। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने तेज गेंदबाजों को सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करने का टिप्स भी दिए। वहीं, पूर्व क्रिकेटर शशिकांत खांडेकर ने बल्लेबाजों के शाट चयन की कला को बारीकी से देखा। दो दिवसीय ट्रायल से करीब 90 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें चयन मैच में शामिल कराने की तैयारी है।

कानपुर से शामिल हुए खिलाड़ी

रणजी ट्रायल में अमन सिंह चौहान, अंश तिवारी, सुधांशु चौरसिया, अरमान तिवारी, अमन यादव, सौरभ झा, साहुल वर्मा, मो. शारिम, आदित्य दीक्षित, राही प्रताप सिंह, अखिलेश यादव व नक्षत्र वीर सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Ghatampur Gangrape: ऑपरेशन थिएटर में नर्स से सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल संचालक और भांजे ने फोटो-वीडियो बनाई, दोनों गिरफ्तार