विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: हिमालय में बर्फबारी से यूपी में ठंड की दस्तक, पश्‍चिम में Fog Alert

Published: Wed, 13 Nov 2024 08:19 AM (GMT+05:30)

UP weather news उत्तर प्रदेश में बर्फबारी से रात और दिन के तापमान में बदलाव आने की उम्मीद है। हिमालय ...और पढ़ें

यूपी में सुबह-शाम कोहरा गिर रहा है लेकिन दिन में ठंड नहीं बढ़ रही है।- जागरण
यूपी में सुबह-शाम कोहरा गिर रहा है लेकिन दिन में ठंड नहीं बढ़ रही है।- जागरण

HighLights

  1. पहाड़ों पर शुरू हुई बर्फबारी ने बढ़ाई सर्दी की उम्मीद
  2. नवंबर के दूसरे सप्‍ताह में नहीं पड़ी ठंड

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्‍तर प्रदेश में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। ऐसे में लोगों को लापरवाही भारी पड़ सकती है। रात और दिन का तापमान शहर में ठहर सा गया है। इससे नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी सर्दी अपना असर नहीं दिखा सकी है। हिमालय पर शुरू हुई बर्फबारी के बाद अब मौसम विज्ञानियों को उम्मीद है कि सप्ताह भर में धीरे - धीरे सर्दी का मौसम आएगा।

पिछले सप्ताह भर से दिन का तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच घूम रहा है जबकि रात का तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच बना हुआ है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि प्रशांत महासागर में सक्रिय होने वाला ला- नीना वायु सिस्टम इस बार अभी तक नहीं बन सका है।

ला - नीना के बनने के साथ ही पूरी दुनिया में सर्दी का मौसम शुरू होता है। उत्तर भारत के मौसम में भी इसका असर दिख रहा है। कानपुर व आस - पास के क्षेत्रों में सर्दी का असर हिमालय पर्वत से आने वाली उत्तर -पश्चिम हवा के साथ महसूस होता है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में बिल्ली उठा ले गए चोर, याद में खाना-पीना भूलीं मालकिन; जांच में जुटी पुलिस

इस बार मौसम की यह स्थिति भी अभी तक नहीं बनी है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। इससे सर्दी का मौसम शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है।

इसकी वजह से सर्द हवा को आने में बाधा उत्पन्न हो रही है। आने वाले दो से तीन दिन के दौरान पश्चिमी हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। इससे एक सप्ताह में धीरे - धीरे सर्दी अपना असर दिखाएगी।

इसे भी पढ़ें-महाकुंभ में दिखेगा समूह की महिलाओं का हुनर, वोकल फॉर लोकल पर जोर

ऐसे रहा तापमान

दिनांक अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
05 नवंबर 31.4 16.0
06 नवंबर 32.2 17.8
07 नवंबर 31.8 18.0
08 नवंबर 31.4 18.0
09 नवंबर 33.2 17.6
10 नवंबर 31.6 17.2
11 नवंबर 32.4 17.5
12 नवंबर 32.8 17.4

गोरखपुर का मौसम

गोरखपुर में बुधवार की सुबह धुंध रहेगी। दिन में भी धुंध का हल्के प्रभाव के चलते हल्की धूप निकलेगी। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

गोंडा का मौसम 

गोंडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को हल्की धूप रहेगी। मौसम में बदलाव व कोहरे पड़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। दिन में उमस व सुबह-शाम मौसम ठंडा होने का अनुमान है।

मेरठ के माल रोड पर कोहरा।- जागरण


पश्‍चिम में छाया घना कोहरा

बिजनौर जिले में सुबह शाम की ठंड और दोपहर में हल्की गर्मी के बीच बुधवार को एकदम से मौसम ने करवट बदली है। सुबह के समय छाए घने कोहरे और हवा के झोंकों ने मौसम ठंडा कर दिया। घने कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार बहुत कम रही।

बागपत में कोहरा।- जागरण


नवंबर में मौसम धीरे धीरे करवट बदल रहा है। सुबह शाम को तो ठंडक का अहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी रहती है। एसी तो काफी पहले बंद हो चुके हैं लेकिन पंखे अब भी दिन रात चल रहे हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही जा रहा है। एक दो बार सुबह के समय हल्का कोहरा आया लेकिन तुरंत ही छंट गया।

बुधवार को बहुत घना कोहरा छाया रहा और सड़कों पर दृश्यता बहुत कम रही। हवा के ठंडे झोंके भी चलते रहे। मौसम बहुत ठंडा रहा। सुबह लगभग सात बजे न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे और हवा ने एकदम से मौसम बदल दिया और सुबह के समय ही लोगों और बच्चों के शरीर पर गर्म कपड़े दिखाई दिए। एकदम से कोहरा छांटने की कोई संभावना भी दिखाई नहीं दे रही है।

बुलंदशहर में कोहरा।- जागरण