UP Weather News: पश्चिमी विक्षोभ से धीमी हुई हवा की रफ्तार, धुंध भी हुई कमजोर; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा की रफ्तार कम होने से वायु प्रदूषण का स्तर घटा है और धुंध भी कमजोर हुई है। हालांकि दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना है। आगरा बरेली गोरखपुर और मेरठ सहित कई शहरों के मौसम का हाल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

जागरण संवाददाता, कानपुर। दक्षिण -पश्चिम से बह रही हवा ने शहर में वायु प्रदूषण का स्तर घटा दिया है। इससे वातावरण में धुंध का असर भी कम दिख रहा है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है जिससे हवा की गति आने वाले दिनों में कम हो सकती है। इससे रात और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना है।
दिन और रात के तापमान में दो दिन में कमी और बढ़ोत्तरी दोनों देखने को मिली है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार इसकी वजह पाकिस्तान के वायु मंडल में बनने वाला पश्चिमी विक्षोभ है। इसने पश्चिमी हवा की गति धीमी कर दी है।
शनिवार को दक्षिण -पश्चिम की दिशा में हवा की रफ्तार 2.6 किमी प्रति घंटा रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा की गति धीमी होगी और इससे दिन और रात के तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। अगले दो से तीन दिन के अंदर मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-देवरिया जिले में युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय हाेने के बाद राजस्थान से चक्रवात हवा शुरू होती है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का यह दौर अब रुक - रुक कर चलता रहेगा। इससे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की स्थितियां बनेंगी। बर्फबारी के साथ तापमान में भी कमी आएगी। तब दिन और रात दोनों ही सर्द हो जाएंगे।
शनिवार को रात के न्यूनतम तापमान में भी मामूली वृद्धि दर्ज हुई है। शुक्रवार के 12.8 के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.7 रहा है जबकि दिन का तापमान 30.6 से घटकर 30.2 पर पहुंच गया है। हालांकि दिन का तापमान अभी सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसलिए केवल सुबह की सर्दी ही महसूस हो रही है।
आगरा का मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार सुबह हल्का कुहासा रहेगा। तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।
बरेली का मौसम
बरेली जिले में लगातार मौसम का परिर्वतन जारी है। तीन दिन से हो रहे कोहरे के बाद शनिवार को दिन में फिर से मौसम गर्म हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेंंगा। नवंबर के अंत तक तापमान गिराने व घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। ठंड की दस्तक के साथ अब तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
रविवार को सुबह कोहरा छाने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि बरेली में अब ठंड और बढ़ने का अनुमान है, आने वाले चार-पांच दिनों में न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। वही रात के समय लगातार ठंड बढ़ने रही है।
शनिवार को दोपहर में मौसम अचानक गर्म हो गया, शाम होते होते फिर धुंध छा गई। घटने लगा एक्यूआइ दीपावली के बढ़ा शहर का प्रदूषण स्तर अब घट रहा है। शनिवार रात दस बजे सिविल लाइन का प्रदूषण स्तर 83 व राजेंद्र नगर का 85 दर्ज किया गया। अभी तक राजेंद्र नगर का प्रदूषण स्तर 125 के पार चल रहा था। 100 से नीचे प्रदूषण आने के बाद अच्छे स्तर को दर्शाता है।
इसे भी पढ़ें-बगैर गारंटी ऋण दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करते थे बदमाश, तीन नोएडा से गिरफ्तार
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में रविवार की सुबह कोहरा रहेगा दिन में भी कोहरे का हल्का प्रभाव बना रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
मेरठ का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 86 प्रतिशत रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।