विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणजी ट्रॉफी 2026: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बड़ौदा को स्पिन के जाल में फंसाने को तैयार यूपी

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:05 PM (IST)

उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में बड़ौदा से भिड़ेगा, जो 2 से 5 नवंबर तक कानपुर के ग्रीन पार्क में स्पिन विकेट पर खेला जाएगा।

घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए यूपी टीम जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी, जहां पहले भी स्पिन विकेट पर गोवा को हराया था।

घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए यूपी टीम जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी, जहां पहले भी स्पिन विकेट पर गोवा को हराया था।

HighLights

  1. यूपी और बड़ौदा के बीच रणजी ट्रॉफी का चौथा मुकाबला।

  2. कानपुर के ग्रीन पार्क में 2 से 5 नवंबर तक मैच।

  3. स्पिन विकेट पर घरेलू टीम को जीत की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रणजी ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में उत्तर प्रदेश का मुकाबला मजबूत बड़ौदा की टीम से होगा। दो से पांच नवंबर तक ग्रीन पार्क के स्पिन विकेट पर होने वाले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए जीत के लिए उतरेगी। इसी मैदान में उत्तर प्रदेश की टीम ने स्पिन विकेट पर गोवा के खिलाफ तीसरे दिन ही शानदार जीत हासिल की थी।

स्पिनर की मददगार पिच पर खेले गए मुकाबले में उत्तर प्रदेश के स्पिनर्स ने 20 और गोवा के फिरकी गेंदबाजों ने 15 विकेट चटकाए थे। स्पिनर की मददगार ग्रीन पार्क की पिच पर फिर से फिरकी का पेंच बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकता है। शुक्रवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में नागपुर के पिच क्यूरेटर दिलीप चौधरी व यूपीसीए के क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह की देखरेख में मुकाबले के लिए पिच पांच व छह को तैयार किया जा रहा है।

मौसम को देखते हुए स्पिनरों के मददगार विकेट और आइडियल विकेट को तैयार किया जा रहा है। चर्चा है कि पुडुचेरी के साथ खेले गए तीसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के साथ खेले गए मुकाबले बड़ौदा को ड्रॉ खेलना पड़ा। ऐसे में ग्रीन पार्क में जीत के लिए मेजबान व मेहमान टीम जोर लगाएगी।

मैच का परिणाम सामने आए इसको देखते हुए आइडियल विकेट देने की तैयारी है। अभी रणजी ट्रॉफी के इलीट ए ग्रुप में विदर्भ की टीम तीन मैच में तीन जीत के साथ 19 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है। दूसरे स्थान पर 14 अंक के साथ बड़ौदा और तीसरे स्थान पर 13 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश की टीम बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के दीपेंद्र सिंह भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में, श्रीलंका से भिड़ंत